img-fluid

प्रेमी से लिए आईफोन-डायमंड रिंग जैसे महंगे गिफ्ट, फिर पुराने आशिक से सगाई; इश्क में लुटा युवक

February 14, 2025

रीवा। वेलेंटाइन डे वीक का आज आखिरी दिन है। इस पूरे हफ्ते में प्रेमी प्रमिकाओं ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया, उन्हें गिफ्ट दिए और भविष्य के सुनहरे सपने बुने। लेकिन, यह भी सच है कि हर प्रेम कहानी मुकाम तक पहुंचे यह मुमकिन नहीं है। ऐसी ही धोखे से भरी एक प्रेम कहानी मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अधूरी रह गई। साढ़े तीन साल में प्रेमिका पर 80 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी उसने प्रेमी को धोखा देकर अपने पुराने आशिक से सगाई कर ली। जिससे नाराज प्रेमी थाने पहुंच गया, शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ 420 का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमी को प्यार में मिले धोखे की यह कहानी रीवा जिले के आजाद नगर की है। जहां रहने वाले विवेक शुक्ला ने आस्था उर्मलिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में विवेक ने पुलिस को बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले उसकी मुलाकात आस्था से हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई, लेकिन यह बात में यह प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा किया।


इस दौरान विवेक ने अपनी प्रेमिका पर दिल खोलकर खर्च करना शुरू कर दिया। वह उसकी हर डिमांड पूरी करने लगा। आईफोन, डायमंड रिंग, मंहगे हैंड बैग और घड़ी जो भी उसकी प्रेमिका आस्था ने मांगा विवके ने उसे सब कुछ दिलाया। आस्था ने खुद अपने लिए तो जमकर खरीदारी की ही, साथ ही अपनी बहनों के लिए भी महंगी-महंगी चीजें खरीदीं। जिसका पेमेंट विवके ने ही किया।

प्रेमी का आरोप है कि आस्था के शादी के झांसे मं फंसकर उसने उसके महंगे होटलों में डिनर कराया, ऑनलाइन शॉपिंग कराई और लाखों रुपये के गिफ्ट दिए। उसका दावा है कि करीब साढ़े तीन साल में उसने आस्था पर 80 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी आस्था ने उसे धोखा देकर अपने पुराने प्रेमी के साथ सगाई कर ली।

विवके को आस्था की सगाई की खबर लगी तो वह पुलिस के पास पहुंच गया। उसनके पुलिस के सामने अपनी प्रेमिका आस्था पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया। प्रेमी विवेक की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उसे यह समझ ही नहीं आया कि किस धारा में केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने कानूनी सलाह लेने के बाद प्रेमिका आस्था के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया।प्रेमी विवेक के अनुसार उसकी प्रेमिका आस्था रातनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ ठगी की है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद से आस्था फरार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

  • प्रदेश सरकार 8 माह में भी जारी नहीं कर सकी नोटिफिकेशन

    Fri Feb 14 , 2025
    कॉटन पर मंडी टैक्स का मामला… सफेद सोना पर लग रहा 1.20 रुपए मंडी टैक्स, इसमें 20 पैसा बांग्लादेशी शरणार्थी टैक्स भी इंदौर । देश (India) में कपास (Cotton) का उत्पादन बढ़ाने और कपड़ा उद्योग (textile industry) को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार (Central government) ने बजट में 5 साल का मिशन तय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved