img-fluid

दुनिया के सबसे महंगे पानी की कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे, इतने पैसे में आ जाएगा एक शानदार घर!

April 28, 2023

नई दिल्ली। चाहे इंसान हो या जानवर सभी को जीवित रहने के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है यहां तक कि इंसान का शरीर भी 70% पानी से ही बना हुआ होता है। पृथ्वी पर भी लगभग 70% पानी मौजूद है, जिसमें से करीब 2% ही पीने लायक है। आमतौर पर घरों में साधारण पानी या RO वाटर (RO Water) का इस्तेमाल होता है, लेकिन बड़ी-बड़ी सेलिब्रेटीज अलग-अलग पानी (Big celebrities different water) का इस्तेमाल करते हैं जो साधारण और RO के पानी से काफी अलग और महंगे भी होते हैं कोई अल्कलाइन वॉटर पीता है तो कोई विदेशों से पानी मंगवा कर पीता है।


इतने में आ जाएगा शानदार घर

वैसे तो पानी का सबसे मुख्य काम आपको हाइड्रेट रखना होता है, लेकिन दुनिया का सबसे महंगा पानी आपको हाइड्रेट रखने के अलावा आपकी त्वचा को जवां भी बनाएं रखता है। यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। दुनिया के सबसे महंगे पानी का नाम Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani है। इस पानी की बोतल का नाम साल 2010 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगी पानी की बोतल के रूप में दर्ज किया गया था। इसकी एक बोतल में 750ml पानी आता है, जिसकी कीमत लगभग $60000 यानी कि करीब 45 लाख रुपये होती है।

सोने की बोतल में पानी
Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani पानी की बोतल की बात की जाए तो यह दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतलों में से एक है। यह बोतल से सोने की बनी होती है। यह पानी फ्रांस या फिजी का होता है और बताया जाता है कि इस पानी में 5 ग्राम सोने की भस्म भी मिलाई जाती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होती है। पानी की बोतल यह बोतल देखने में काफी आकर्षक होती है, इसको लेदर पैकेजिंग के साथ तैयार किया जाता है।

 

Share:

  • सूडान से विदेशी नागरिकों को निकालना होगा आसान, 72 घंटे और बढ़ा संघर्ष विराम

    Fri Apr 28 , 2023
    खार्तूम (Khartoum) । सूडान (Sudan) में चल रहा भीषण संघर्ष तीन दिन और रुका रहेगा। सूडान में 72 घंटे संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमति बन गयी है। इससे विदेशी नागरिकों (foreign nationals) को निकालना आसान होगा। सूडान पर कब्जे को लेकर सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। ईद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved