img-fluid

इंदौर में लगातार तीसरे दिन भी हुई तेज बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

  • May 06, 2025

    इंदौर। इंदौर (Indore) में बारिश (Heavy rain) का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार दोपहर पहले 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। कई पेड़ों की टहनियां गिर गई। तीसरे दिन भी ज्यादातर क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद फिर तेज बिजलिया कड़की और बारिश का दौर शुरू हुआ, 20 मिनट तक तेज बारिश के बाद बूंदों की रफ्तार थोड़ी कम हुई, लेकिन तब तक शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया था और ट्रैफिक थम गया था।

    इंदौर में बेमौसम बारिश ने तीसरे दिन भी जिम्मेदार विभागों की कलाई खोल दी। सड़कों पर जलजमाव हो गया और लोग ट्रैफिक थम गया। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन तेज हवा के साथ आ रही आड़ी-तिरछी पानी की बूंदों ने लोगों को भिगो दिया। तेज हवा के कारण तीसरे दिन भी पोस्टर फटने, पेड़ों की टहनियां गिरने जैसे हालात बने। शहर के छत्रीबाग, हेमू कालानी चौराहा, पलसीकरण क्षेत्र, अहिल्याश्रम, एमआर-10 क्षेत्र, खजराना चौराहा, विजय नगर चौराहा पर जलजमाव हो गया। इससे ट्रैफिक की गति भी बाधित हुई। बारिश खुलने के बाद जब वाहन एक साथ सड़कों पर निकले तो ट्रैफिक जाम हो गया।


    मई माह में पहले इतनी बारिश कभी नहीं हुई। अब तक शहर में पौने चार इंच बारिश हो चुकी है। मानसून आने के सवा माह पहले बारिश के तेवर देखकर शहरवासी भी हैरान है। मंगलवार को भी बारिश के कारण कई विवाह समारोह प्रभावित हुए। मंगलवार को भी आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण मई माह की तपन छूमंतर हो गई है। सोमवार रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। इसी तरह दिन का तापमान भी 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।

    Share:

    MP वक्फ बोर्ड का नया भवन बनेगा, अब्दुल कलाम के नाम पर होगा, CM ने की घोषणा

    Tue May 6 , 2025
    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने मुसलमानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एमपी वक्फ बोर्ड (MP Waqf Board) के लिए नया भवन बनाने का ऐलान किया है। यह भवन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved