देश

कुल्लू में भारी बारिश का कहर, सैंज में बादल फटने से आई बाढ़, घरों में घुसा मलबा

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। सैंज में बादल फटने से बाढ़ आ गई। जिससे नदी और नाले उफान पर हैं। एक गांव में घरों में मलबा घुस गया है। कुल्लू जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। फिलहाल सड़कें खोलने का काम शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिला की सैंज में भारी बारिश से ग्राम पंचायत भलाण-2 के जौली नाले में बाढ़ आ गई। बताया जा रहा कि गांव बाल-बाल बच गया है। रात करीब 3 बजे बाढ़ आने से अफरा तफरी मच गई।

गनीमत ये है कि घटना में जान-माल का नुकसान नहीं है। लोगों की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। गांव के पांच घरों में नाले का मलबा घुस गया है। पंचायत भलाण-2 के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि बाढ़ से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बादल फटने से बाढ़ आ गई है। रात को नाले किनारे स्थित घरों में रह रहे परिवारों की जान बचाने के लिए लोग भागे, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Share:

Next Post

अब गूगल मैप से पता चलेगा कहां है बस और कब आएगी, दिल्ली सरकार का एप से करार

Thu Jul 15 , 2021
नई दिल्ली। राजधानी में डीटीसी व क्लस्टर बसों की लोकेशन गूगल मैप पर मिल सकेगी। मुसाफिर गूगल से बस की वास्तविक समय लोकेशन, रूट के सभी स्टॉप, बस आने व गुजरने का समय पता कर सकेंगे। इससे यात्रियों की बड़ी सहूलियत होगी। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को गूगल एप के […]