रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित PMLA की स्पेशल कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब हेमंत सोरेन 13 जून तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहेंगे। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में उनकी पेशी हुई और इसके बाद न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई।
जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मो. सद्दाम की भी अदालत में ऑनलाइन पेशी हुई और उनकी हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। रांची के बड़गाईं अंचल में साढ़े आठ एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीदारी करने के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बीच, हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में रेगुलर बेल पिटीशन फाइल कर रखी है, जिस पर 10 जून को सुनवाई होनी है। बीते मंगलवार को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच ने इस मामले की सुनवाई की थी, लेकिन उन्हें तत्काल राहत नहीं मिल पाई। ईडी ने इस मामले में जवाब दाखिल करने और पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। कोर्ट ने एजेंसी को 10 जून के पहले शपथ पत्र के जरिए जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके पहले इस मामले में रांची की स्पेशल PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने 13 मई को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें डूंगरपुर बस्ती में मारपीट, डकैती और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उनपर 14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। रामपुर की विशेष एमपी—एमएलए अदालत […]
बलिया। इंसान ठान ले तो बड़ा ओहदा और जिम्मेदारियों का बोझ भी उसे कुछ अलग करने से रोक नहीं सकता। कुछ ऐसा ही किया है बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने। उन्होंने अपने सरकारी आवास को जीरो बजट की जैविक खेती की पूरी प्रयोगशाला बना दी है। जरूरत का हर खाद्यान्न प्राकृतिक विधि से […]
शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 11 दिसंबर 2022 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शपथ ली. शपथ के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था. इन 7 सात महीनों में कितनी व्यवस्था बदली है ये तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि कानून-व्यवस्था […]
ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल (District Pauri Garhwal) के अंतर्गत भोगपुर के एक रिसोर्ट से तीन दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य (Vinod Arya) के बेटे रिसोर्ट संचालक पुलकित […]