भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार हो रही 15 दिन में

  • अक्टूबर में प्रदेश में वाहनों की हुई बंपर बिक्री, 1 लाख 58 हजार वाहन हो चुके हैं रजिस्टर्ड
  • दूसरे राज्य में जाने के लिए जरूरत पड़ती है रजिस्ट्रेशन कार्ड की

भोपाल। प्रदेश में वाहन-4 पोर्टल शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से वाहन खरीददार को तत्काल रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाता है, लेकिन डीलर पाइंट पर वाहन में तत्काल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई जा रही है। यह दस से पंद्रह दिन में आ रही है। इस कारण रजिस्ट्रेशन प्रिट का काम प्रभावित हो गया है। रिजिस्ट्रेशन कार्ड के प्रिंट के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का डेटा जरूरी है। वाहन पर प्लेट लगने के बाद आगे व पीछे के फोटो वाहन-4 पर अपलोड करने होते हैं, तभी रजिस्ट्रेशन प्रिंट होंगे। लोगों को रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जो लोग प्रदेश से बाहर जाते है, उन्हें नंबर प्लेट व रजिस्ट्रेशन कार्ड की जरूरत होती है।
अक्टूबर में दशहरा व दीपावली का त्यौहार होने की वजह से वाहनों की बंपर ब्रिकी हुई है। अक्टूबर में एक लाख 58 हजार 487 वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। नवंबर में आठ हजार 585 वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं। इस बार त्योहार पर वाहनों की बंपर खरीद हुई है। इन वाहन चालकों को तत्काल रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया, लेकिन प्लेट में समय लग रहा है। ग्वालियर में सात हजार 181 वाहन वाहनों का रिजस्ट्रेशन हुआ है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार्ड प्रिंट के लिए पर्याप्त संख्या में खाली कार्ड रखे हैं, लेकिन अक्टूबर में खरीदे गए वाहनों का डेटा नहीं है। इस वजह से प्रिटिंग नहीं हो रही है। इससे लोगों की वेटिंग बढ़ रही है। रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।


अप्रैल 2019 के बाद वाहनों पर नंबर प्लटे लगाने
परिवहन विभाग ने अप्रैल 2019 के बाद खरीदे गए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी वाहन उत्पादन कंपनी को दी है। नए वाहन की नंबर प्लेट तैयार कराने की जिम्मेदारी डीलर की है। डीलर मार्केट से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार कराकर सर्वर में फीड करना होता है। दिल्ली एनसीआर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर जुर्माना भरना पड़ता है। दूसरे राज्यों में भी यह व्यवस्था लागू है, लेकिन मध्य प्रदेश में अप्रैल 2019 के पहले 50 लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। इसलिए साधारण नंबर प्लेट को लेकर सख्ती नहीं है। वाहन डीलर रिजस्ट्रेशन की कार्रवाई करके मालिक सुपुर्द कर रहे हैं। जब गाड़ी सर्विस के लिए आती है तो तब नए वाहन में प्लेट लगाते हैं। इस वजह से लोगों की गाड़ी पर प्लेट भी देर से लग रही है।

प्रदेश में वाहन खरीदी की स्थिति

महीना    वाहन

  • अगस्त 56319
  • सितंबर 63544
  • अक्टूबर 1,58487
  • नवंबर 8585

(कुल वाहन बिक्री 2 लाख 87 हजार 184)

चार महानगरों में वाहन खरीद की स्थिति

  • इंदौर-23412
  • भोपाल-12259
  • ग्वालियर- 8585
  • जबलपुर—5312
Share:

Next Post

भाजयुमो का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कल से

Fri Nov 4 , 2022
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन भोपाल। मिशन 2023 के लिए भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी चुनाव के लिए अपने सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को टारगेट देकर चुनावी मोर्चे पर सक्रिय कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा […]