बड़ी खबर

हिमाचलः राज्यपाल से मिले सुखविंदर सुक्खू, पेश किया सरकार बनाने का दावा

शिमला। नामित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Designated Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने शनिवार की शाम राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नामित मुख्यमंत्री आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।


केंद्रीय पर्यवेक्षक दल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सांसद राज्यसभा एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, तेजिंदर बिट्टू तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

उन्होंने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा।

कांग्रेस ने शिमला में केंद्रीय पर्यवेक्षक दल की मौजूदगी में सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस आलाकमान की सहमति से विधायक दल का नेता चुना। कांग्रेस ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीती हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Dec 11 , 2022
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.24, ऋतु – शीत   पौष कृष्ण पक्ष तृतीया, रविवार, 11 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]