img-fluid

10 साल तक हिंदू युवती से रेप, दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव; लव जिहाद का मामला

May 28, 2025

दुर्ग। दुर्ग जिले (Durg District) में लव जिहाद (Love Jihad) के एक और मामले ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक हिंदू युवती (Hindu Girl) ने आरोप लगाया है कि बादशाह खान (Badshah Khan) नामक युवक ने उसे नाबालिग उम्र से ही प्रेम जाल में फंसा कर रखा और बाद में शादी (Marriage) का झांसा देकर 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण (Physical Abuse) किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे नाबालिग अवस्था में, जनवरी 2016 में पहली बार अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद लगातार फरवरी 2024 तक उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात कराया और दूसरी बार गर्भवती होने पर भी उसे उसी तरह प्रताड़ित किया।

पीड़िता का कहना था कि आरोपी ने उसे शादी से इनकार कर दिया और लगातार धर्मांतरण के लिए दबाव डालता रहा। इसके अलावा आरोपी के परिवार ने भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता के बच्चों का खतना भी करवा दिया गया और उसे गोमांस भी खाने को दिया गया। आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।


पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और 10 साल तक इस यौन शोषण का शिकार होने के बावजूद वह चुप रही। उसने सोचा कि एक दिन आरोपी उसे शादी करेगा, लेकिन जब आरोपी ने दूसरी लड़की के साथ संबंध बनाए और पीड़िता को फिर से प्रताड़ित किया, तब उसने सामने आकर अपने साथ हुए अत्याचार को सार्वजनिक किया। युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे न्याय मिले और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उसने यह भी कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि किसी और लड़की के साथ ऐसा न हो।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बादशाह खान के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, शारीरिक उत्पीड़न, और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के साथ 8 से 10 वर्षों तक दुष्कर्म किया गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

  • इंसानों के खिलाफ AI की बगावत शुरू! ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI ने आदेश मानने से किया इंकार

    Wed May 28 , 2025
    डेस्क। AI का इंसानों (Humans) के खिलाफ बगावत (Revolt) का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद चर्चा होने लगी है कि क्या यह किसी खतरे की घंटी है? एलन मस्क (Elon Musk) सहित दुनियाभर के कई दिग्गज इस घटना को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। अगर यह इंसानों के खिलाफ AI की बगावत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved