
आष्टा। नगर के वार्ड नंबर 4 किला पुरानी तहसील के सामने प्राचीनतम बटकेश्वर महादेव शिव मंदिर है, जो कि वर्तमान में काफी जर्जर हो चुका है ।समिति द्वारा जब भी मंदिर के कार्य को शुरू किया जाता है तो एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा विरोध किया जाता है एवं मंदिर का निर्माण कार्य रुकवा दिया जाता है । खुली पड़ी जगह पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार 18 जुलाई को इस संबंध में एक ज्ञापन सकल हिंदू समाज ने बड़केश्वर महादेव शिव मंदिर के लिए हिंदू समाज सड़क पर नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित एसडीएम आनंद सिंह राजावत को सौंपकर मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु शासन राशि देवें ,यह भी मांग की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved