img-fluid

इतिहासकार हनीफ जावेरी बोले, लाइमलाइट में लाने के लिए फैलाई गई गोविंदा के तलाक की खबरें…

October 29, 2025

नई दिल्ली. हीरो नंबर 1 गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी (Wife) सुनीता (Sunita) की शादी में खटपट को लेकर काफी दिनों से बातें चल रही हैं. 37 साल के इस रिश्ते पर आंच आता देख हर कोई स्तब्ध था. हालांकि राहत की बात ये थी कि दोनों ने तलाक की अटकलों को खारिज किया. तो फिर क्यों सुनीता बार-बार पति संग मनमुटाव का हिंट देती हैं, इसका खुलासा हुआ है.

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में दरार की बातें कितनी सच?
सीनियर ऑथर, जर्नलिस्ट और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी ने मेरी सहेली को दिए इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है. उनके मुताबिक, जिस तरह से लगातार कपल की निजी लाइफ पर चर्चा हो रही है, ऐसा लाइमलाइट लेने के लिए हो सकता है.

वो कहते हैं- सबसे पहली बात जो मुझे अजीब लगती है वो ये कि गोविंदा अपने भांजे कृष्णा अभिषेक से बात नहीं करते हैं. इस बात को सालों हो गए क्योंकि कृष्णा ने मीडिया के सामने फैमिली मैटर रखा था. गोविंदा पर्सनल इश्यूज को पब्लिक नहीं करना चाहते. लेकिन अब उनकी पत्नी के जरिए सब कुछ बोला जा रहा है. ये सब क्या है?


  • वो कहते हैं- मुझे नहीं लगता उनकी शादी में कोई दरार है. उन्होंने साथ में अच्छी लाइफ जी है. बच्चों को अच्छे से बड़ा किया है. लोगों को ऐसा भी लगता है कि सुनीता को ये सब बोलने की कोई जरूरत नहीं है. मुझे लगता है ये सब गोविंदा को फिर से न्यूज में लाने के लिए किया गया है. क्योंकि गोविंदा काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर थे. वो फिल्मों और राजनीति में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. इसलिए ये सब बकवास है. मैं चाहता हूं वो साथ में सुखी और सेफ रहें. ये सब बातें (तलाक) अच्छी नहीं लगती हैं.

    हीरोइनों संग रहे गोविंदा के अफेयर?
    सुनीता ने गोविंदा के कई को-स्टार्स संग फ्लर्ट करने पर कमेंट किया था. इस पर हनीफ ने कहा- गोविंदा का नाम कई हीरोइनों संग जोड़ा गया था. जैसे रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर, लेकिन मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ भी था. जितनी बेबाक सुनीता हैं, अगर अफेयर की ये बातें सच होतीं तो सुनाता पति को छोड़ती नहीं, उस समय खुद ही हंगामा कर देतीं. मुझे लगता है ये सब पब्लिसिटी स्टंट है.

    गोविंदा के नीलम कोठारी संग रिश्ते पर भी हनीफ ने कमेंट किया. उनके मुताबिक, नीलम-गोविंदा ने साथ में कई मूवीज की थीं इसलिए उनका नाम जोड़ा गया. ऐसी बातें मैगजीन या फिल्मों को प्रमोट करने के लिए की जाती हैं. ऐसा उस वक्त काफी होता था. हालांकि आज भी होता है.

    हनीफ का मानना है कि सुनीता को ऐसे दूसरी हीरोइनों पर कमेंट नहीं करना चाहिए क्योंकि कुछ एक्ट्रेसेज आज मैरिड हैं. ऐसी बातें उनकी फैमिली लाइफ को मुसीबत में डाल सकती हैं. ये बुरी बात है.

    Share:

  • स्वरा भास्कर बोलीं- मैंने ज्यादा बोलने की कीमत चुकाई है..लोग मुझे काफी कॉन्ट्रोवर्शियल समझते हैं

    Wed Oct 29 , 2025
    मुंबई। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने पति पत्नी और पंगा शो से काम पर वापसी की। शो में उनकी और फाहद अहमद (Fahad Ahmed) की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। अब स्वरा ने हाल ही में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved