खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

हॉकीः पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने जीते अपने मुकाबले

– तमिलनाडु की टीम को वॉक ओवर

भोपाल। हॉकी इंडिया (Hockey India) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 (12th Hockey India National Senior Men’s Hockey Championship-2022) के अंतर्गत रविवार को पांच मैच खेले गए। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमों ने जीत हासिल की, जबकि तमिलनाडु की टीम को वॉक ओवर मिला।


प्रतियोगिता 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर खेली जा रही हैं। रविवार को पहला मैच हॉकी पंजाब और राजस्थान हॉकी के मध्य खेला गया। इस मैच में हॉकी पंजाब ने राजस्थान को एकतरफा 12-0 से परास्त किया। दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी और तेलंगाना हॉकी के बीच खेला गया। इस मुकाबले को उत्तर प्रदेश ने 8-0 से जीता। तीसरा मुकाबला हॉकी कर्नाटका और हॉकी आन्ध्र प्रदेश के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को कर्नाटका ने 14-0 से जीता। चौथा मुकाबला हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और मणीपुर हॉकी के मध्य खेला जाना था, परन्तु मणीपुर हॉकी के मुकाबले में न आने के कारण तमिलनाडु की टीम को वॉक ओवर मिल गया। पांचवा मुकाबला हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी बिहार के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को महाराष्ट्र की टीम ने 7-1 से जीत लिया।

पहला मुकाबला-हॉकी पंजाब विरूद्ध हॉकी राजस्थान
आज खेल गए पहले मुकाबले में हॉकी पंजाब ने राजस्थान को 12-0 से करारी शिकस्त दी। मैच के पहले क्वार्टर के 7वें और 10वें मिनट में पंजाब ने पेनॉल्टी कार्नर ने दो गोल किए। मैच के 13वें मिनट में एक फील्ड गोल तथा 15वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर ने एक गोल कर स्कोर 4-0 पर पहुंचा दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 20वें एवं 24वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल तथा 26वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक एवं 27वें मिनटमें एक फील्ड गोल कर पंजाब के खिलाड़ियों ने अपनी टीम का स्कोर 8-0 पर पहुंचा दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 36वें एवं 41वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक-एक तथा 43वें मिनट में फील्ड गोल कर पंजाब के खिलाड़ियों ने अपनी टीम का स्कोर 11-0 कर दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 55वें मिनट में पंजाब टीम की ओर से एक फील्ड गोल किया गया। इस प्रकार पंजाब की टीम ने यह मुकाबला 12-0 से जीत लिया।

दूसरा मुकाबला-उत्तर प्रदेश हॉकी विरूद्ध तेलंगाना हॉकी
दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के मध्य मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में उत्त प्रदेश की टीम ने तेलंगाना की टीम को 8-0 से परास्त किया। आज खेले गए मैच के पहले क्वार्टर के दूसरे और 8वें मिनट में उत्तर प्रदेश टीम ने एक-एक फील्ड गोल तथा 9वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल कर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 20वें एवं 24वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल कर उत्तर प्रदेश की टीम ने 5-0 की बढ़त बना ली। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 48वें मिनट में एक फील्ड तथा 52वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर उत्तर प्रदेश की टीम ने 7-0 की बढ़त बनाई। मैच के 58वें मिनट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी मोनू राजभर ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 8-0 की निर्णायक जीत दिलायी।

तीसरा मुकाबला-हॉकी कर्नाटका विरूद्ध हॉकी आन्ध्र प्रदेश
तीसरा मुकाबला हॉकी कर्नाटका और हॉकी आन्ध्र प्रदेश के मध्य खेला गया इस मुकाबले को हॉकी कर्नाटका ने 14-0 से जीत लिया। इस मैच के पहले क्वार्टर के दूसरे, 10वें और 11वें मिनट में कर्नाटका के खिलाड़ियों ने 1-1 फील्ड गोल तथा 15वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर ने एक गोल कर अपनी टीम कोक 4-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 31वें मिनट में एक एवं 33वें मिनट में दो फील्ड गोल, 39वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल तथा 41वें मिनट में एक फील्ड गोल के साथ तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर कर्नाटका का स्कोर 9-0 रहा। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 52वें मिनट में फील्ड गोल, 54वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल, 56वें, 58वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल तथा 59वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर कर्नाटका की टीम ने इस मुकाबले को 14-0 से एकतरफा जीत लिया।

चौथा मुकाबला-हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु विरूद्ध मणीपुर हॉकी
आज का चौथा मुकाबला हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और मणीपुर हॉकी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मणीपुर की टीम के ना आने के कारण यूनिट ऑफ तमिलनाडु को वॉक ओवर दे दिया गया।

पांचवा मुकाबला-हॉकी महाराष्ट्र विरूद्ध हॉकी बिहार
पांचवा मुकाबला हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी बिहार के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में महाराष्ट्र की टीम ने एक फील्ड गोल कर 1-0 की बढ़त बनायी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में बिहार के खिलाड़ी साजन ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पा ला दिया। मैच के 19 वें मिनट में महाराष्ट्र की टीम ने पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल, तथा 21वें एवं 27वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 4-1 से बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 43वें मिनट में महाराष्ट्र की टीम ने एक फील्ड गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 51वें और 57वें मिनट में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 7-1 से विजय दिलायी।

प्रतियोगिता में सोमवार, 11 अप्रैल को पहला मुकाबला प्रातः 7.00 बजे हॉकी चण्डीगढ़ विरूद्ध दादर एवं नगर हवेली एंड दमन एवं दीव हॉकी, दूसरा मुकाबला प्रातः 8.45 बजे हॉकी झारखण्ड विरूद्ध हॉकी जम्मू एंड कश्मीर, तीसरा मुकाबला प्रातः 10.30 बजे हॉकी बंगाल विरूद्ध हॉकी अरूणाचल, चौथा मुकाबला अपरांह 12.15 बजे एलई पुडुचेरी हॉकी विरूद्ध हॉकी गुजरात और पांचवा मुकाबला सायं 4.30 बजे से आसाम हॉकी विरूद्ध गोवा हॉकी खेला जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सेंसेक्स की टॉप 10 में 4 कंपनियों का मार्केट कैप 1.05 लाख करोड़ रुपये घटा

Mon Apr 11 , 2022
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) के बीच सेंसेक्स (Sensex) की टॉप 10 में चार कंपनियों (Four companies in top 10) के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) (Market Capitalization (Market Cap)) में बीते हफ्ते 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन […]