img-fluid

सदर में मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर होली महोत्सव

March 02, 2026

जबलपुर। सदर क्षेत्र स्थित श्री काली माई मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होलिका उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री काली माई मंदिर होलिका उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे, जिसमें सदर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा बताया गया कि काली माई मंदिर प्रांगण में होलिका दहन का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है।


  • समिति के अनुसार कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा, पहले दिन बच्चों द्वारा रंगारंग डांस प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी होगी, दूसरे दिन विधि-विधान से होलिका दहन आर्केस्ट्रा मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर रंगोत्सव एवम् होली खेली जाएगी, जिसमें पुरुष महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेंगे, फूलों और गुलाल के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई जाएगी, जिससे पूरा मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो उठेगा, समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आयोजन में सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण में उत्सव मना सकें, समिति के अध्यक्ष दीपक रजक ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे होलिका दहन के दिन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली खेलें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

    Share:

  • खोवा बर्फी, नमकीन के नमूने लिए, भेजा लैब

    Mon Mar 2 , 2026
    जबलपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत होली के त्यौहार को देखते हुये रविवार को भी मिष्ठान्न विकय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण में आईटीआई पाटन रोड़ स्थित रूपाली स्वीट्स से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved