img-fluid

Horacio Storm: ठंड के विदाई के फिर बदला मौसम, देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

February 27, 2026

नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) से सर्दी की विदाई (Winter Farewell) के साथ ही तापमान में नाटकीय परिवर्तन देखा जा रहा है। वहीं दक्षिण भारत (South India) में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में अब भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है और उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश भी हो सकती है। दरअसल हिंद महासागर में बना चक्रवात ‘होरासियो’ लगभग 260 किलोमीटर की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। यह भले ही भारत के किसी तट पर लैंडफाल ना करे, इसके बावजूद इसका असर भारतीय उपमहाद्वीप पर पूरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने इस तूफान को देखते हुए ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में अलर्ज जारी कर दिया है।

देशभर में इस समय मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में कोहरे की वापसी हो रही है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में चिलचिलाती धूप और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम में अगले तीन दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि देखी जा सकती है।


  • यहां हो सकती है बारिश
    मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और समंदर में कम दबाव के क्षेत्र बनने का मिलाजुला असर देखा जाएगा। इस वजह से अंडमान निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में बारिश की संभावना है। वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

    दिल्ली – NCR का मौसम
    राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 26 प्रतिशत रही। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम सात बजे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 रहा, जबकि बुधवार को यह “खराब” श्रेणी में था। दिल्ली में बारिश का फिलहाल कोई आसार नहीं है।

    यूपी का मौसम
    यूपी का मौसम फिलहाल शुष्क और गर्म हेगा। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जएगी। 2 से चार मार्च के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

    बिहार का मौसम
    उत्तर प्रदेश की ही तरह बिहार का मौसम भी शुष्क रहेगा। आने वाली तीन दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ सकता है। पंजाब और हरियाणा का मौसम भी सामान्य रहेगा। सुबह कोहरा गिर सकता है। हालांकि दिन में तेज धूप खुली रहेगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान का भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    Share:

  • पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ युद्ध का किया ऐलान, दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तनाव ने शुक्रवार को गंभीर रूप ले लिया, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) और दक्षिणी शहर कंधार (Kandahar) सहित कई इलाकों में हवाई हमले किए. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब तालिबान सरकार ने दावा किया कि अफगान बलों ने पहले पाकिस्तानी सीमा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved