
इंदौर। बिचौली-मर्दाना बायपास पर आज सुबह भीषण सडक़ हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और डम्पर आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह चलते ट्रक का टायर फूटना है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिचौली मर्दाना ब्रिज पर देवास की और से आ रहे एक डम्पर से उस समय रेत का ट्रक टकरा गया, जब रेत के ट्रक का एक टायर फूट गया था। बताया जा रहा है कि डम्पर में बैठे लोग इस हादसे के बाद उसमें दब गए। एक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फंसे लोगों को राहगिरों की मदद से निकाला जा रहा है। डम्पर का कैबिन भी पूरी तरह दब गया, जिससे फंसे लोगों को निकालने में मशक्कत करना पड़ रही है। ग्रामीण सब्बल और अन्य औजार लेकर पहुंचे और कैबिन को सीधा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे दबे लोग निकल सकें। हादसे के बाद बायपास पर जाम भी लग गया। डम्पर में रखे बक्से सडक़ पर फैल गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved