
होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (Hoshangabad in Madhya Pradesh) में एक मैरिज गार्डन(marriage garden) के सामने इस लड़की ने जब बाबू-बाबू चिल्लाना शुरू किया तो लोगों को ये समझने में देर नहीं लगी कि मामला प्यार में धोखे का है। कोठी बाजार के मेरिज गार्डन (Marriage Garden of Kothi Bazar) के गेट पर लड़की चीखती रह गई, चिल्लाती रह गई कि बाबू मेरी बात सुन लो, पर बाबू तो अंदर किसी और के साथ सात फेरे ले रहा था और शायद उसी की ओर से ये हिदायत दी गई थी कि लड़की को किसी हाल में एंट्री ना मिले।
जानकारी के मुताबिक, लड़का-लड़की तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में साथ रह रहे थे, लेकिन लड़के ने अचानक किसी और से शादी कर ली। खबर मिली तो प्रेमिका दौड़ी दौड़ी आई, पर कोई फायदा ना हुआ। लड़की ने ये तक कहा कि कम से कम एक बार बताते तो सही, मैं खुद तुम्हारा साथ देती काफी देर तक लड़की गेट को धक्का देती रही, हंगामा करती रही।
लोगों के कहने से जब लड़की नहीं मानी, तो आखिरकार पुलिस(Police) को खबर दी गई, पुलिस मौके पर आई और उसे थाने ले गई। हंगामा करने की वजह पूछी गई तो लड़की ने टूटे दिल की दास्तां सामने रख दी। पुलिस ने लड़की से कहा कि अगर वो शिकायत करना चाहती है तो करे, पुलिस कार्रवाई करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved