img-fluid

BDS का छात्र कैसे बना ISIS का मोहरा, 5 दिन की रिमांड में खुलेंगे राज

March 24, 2026

डेस्क: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) को आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. मुरादाबाद के कोठीवाल डेंटल कॉलेज से गिरफ्तार किए गए बीडीएस (BDS) द्वितीय वर्ष के छात्र हारिश अली को एनआईए (NIA) कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब एटीएस की टीम हारिश से उसके नेटवर्क, फंडिंग और देश विरोधी साजिशों को लेकर कड़ाई से पूछताछ करेगी.

सहारनपुर का रहने वाला हारिश अली मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस इलाके में स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था. लेकिन सफेद कोट के पीछे वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा से जुड़ा हुआ था. 15 मार्च को एटीएस लखनऊ की टीम ने पुख्ता सबूतों के आधार पर कॉलेज परिसर में दबिश दी थी. शुरुआती पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद हारिश को गिरफ्तार कर लखनऊ ले जाया गया था.


  • गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने हारिश के ठिकाने से कई संदिग्ध चीजें बरामद की हैं, जिनमें मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल उपकरण शामिल हैं. फॉरेंसिक जांच में इन उपकरणों से कई संदिग्ध चैट, वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री मिली है. सूत्रों का कहना है कि हारिश न केवल कट्टरपंथी सामग्री का प्रसार कर रहा था, बल्कि वह कुछ गोपनीय संपर्कों के जरिए नेटवर्क विस्तार में भी जुटा था. एटीएस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हारिश को फंडिंग कहां से मिल रही थी और उसके निशाने पर कौन-कौन से स्थान थे.

    एनआईए कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिलने के बाद अब एटीएस हारिश को मुरादाबाद और सहारनपुर लेकर जाएगी. सहारनपुर उसका पैतृक आवास है, जबकि मुरादाबाद उसकी गतिविधियों का मुख्य केंद्र था. जांच एजेंसियां उन लोगों की पहचान करने में जुटी हैं जो सीधे या गोपनीय तरीके से हारिश के संपर्क में थे. माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

    Share:

  • हाई अलर्ट पर भारत: बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच राजनाथसिंह ने की रक्षा तैयारियों की समीक्षा

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव और बदलते वैश्विक सुरक्षा (Global Security) हालात के बीच रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक कर देश की रक्षा तैयारियों की समीक्षा की। वहीं पिछले दिनों 22 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस बैठक हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved