मनोरंजन

कैसे हुई थी सतीश कौशिक के बेटे की मौत? लंबे वक्त के बाद मैनेजर ने खोला राज


मुंबई (Mumbai)। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद उनके बेटे शानू का भी जिक्र हुआ। उसका निधन बचपन में ही हो गया था। सतीश और उनका परिवार लंबे वक्त तक इस सदमें से उबर नहीं पाया था। हालांकि किसी को अब तक उसकी मौत की वजह पता नहीं थी। सतीश कौशिक के निधन के बाद एक इंटरव्यू (Interview) के दौरान उनके मैनेजर संतोष ने बताया है कि आखिर शानू को क्या हुआ था। बता दें कि बेटे के गुजर जाने के बाद सतीश कौशिक लंबे वक्त तक अपराधबोध में भी रहे थे। कई साल बाद 56 साल की उम्र में उनके यहां सरोगेसी से बेटी वंशिका का जन्म हुआ था। इसके बाद वह इस दुख से बाहर आ पाए थे।


बेटे के बाद दूसरी बड़ी ट्रैजडी
सतीश कौशिक और उनकी पत्नी की शादी के 9 साल बाद बेटे शानू का जन्म हुआ था। शानू जब 5-6 साल का था तो उसका निधन हो गया। यह बात बहुत कम लोगों को पता थी कि उनके बेटे को क्या हुआ था। सतीश कौशिक ने भी किसी इंटरव्यू में नहीं बताया था। अब उनके गुजरने के बाद उनके मैनेजर संतोष (Manager Santosh) ने यह राज खोला है। संतोष ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, सतीशजी के बेटे शानू के निधन के बाद घर की यह दूसरी बड़ी ट्रैजडी है। शानू 5-6 साल का था तब उसका निधन हो गया था। इसके बाद वंशिका का जन्म हुआ।

ऐसे गई थी शानू की जान
जब संतोष से सवाल किया गया कि शानू को क्या हुआ था? इस पर उन्होंने जवाब दिया, उसने जल्दबाजी में पानी पी लिया था। शायद पानी उसकी श्वांसनली (विंडपाइप) में फंस गया था। उसका दम घुट गया। शानू के बहुत साल बाद वंशिका पैदा हुई। वह हर घंटे अपने पिता को वीडियोकॉल करती थी। देखो, क्या से क्या हो गया।

ठीक से नहीं सो पाए थे सतीश कौशिक
संतोष ने यह भी बताया कि सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के वक्त वंशिका बहुत रोई। बाद में वह एकदम शांत हो गई। हालांकि उनकी वाइफ शशि का रोना बंद नहीं हो रहा। संतोष ने जानकारी दी, सतीश कौशिक 15 दिन से ट्रैवल कर रहे थे। वह गुवहाटी, जोधपुर, इसके बाद दिल्ली गए थे। इस बीच न जिम जा पा रहे थे न ही ठीक से सो पा रहे थे।

Share:

Next Post

पति ने षडयंत्र रचकर की सतीश कौशिक की हत्या, उद्योगपति विकास मालू की पत्नी ने किया बड़ा दावा

Sun Mar 12 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत के मामले में शनिवार उस समय नया मोड़ आ गया जब उनके करीबी दोस्त विकास मालू (Vikas Malu) की दूसरी पत्नी ने अपने ही पति और उनके सहयोगियों पर सतीश की हत्या करवाने का आरोप लगा दिया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आयुक्त संजय अरोड़ा […]