
मुंबई। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ (War) की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेता निजी जिंदगी (Private Lives) को वक्त देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Girlfriend Saba Azad) और बेटे रिदान रोशन के साथ मुंबई में एक मूवी डेट (Movie Date) पर स्पॉट किया गया। ये ट्रायो फिल्म ‘मालिक’ की स्क्रीनिंग के लिए एक साथ पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऋतिक रोशन हमेशा से ही अपने परिवार के लिए समय निकालने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने बिजी फिल्म शेड्यूल से समय निकालकर गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। तीनों को बेहद कैजुअल लुक में देखा गया, जहां सबा आजाद और रिदान काफी खुश नजर आ रहे थे, वहीं ऋतिक अपनी ड्यूटी निभाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, कैमरों की चमक के बावजूद ये ट्रायो आराम से थिएटर से बाहर निकलते दिखे।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved