
इंदौर: हुकुमचंद मिल के कर्मचारीयों के लंबे संघर्ष के बाद मिले न्याय के लिए कर्मचारी संगठन ने श्री खजराना गणेश जी का आभार प्रकट किया है। कल प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा उनकी बकाया राशि दिए जाने के बाद आज हुकुमचंद मिल कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वंश के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी और सदस्य सुबह खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश जी के चरणों में आभार पत्र समर्पित किया।
नरेंद्र वंश ने बताया कि उनकी समिति ने भगवान गणेश जी से न्याय की कामना का पत्र समर्पित कर संघर्ष की शुरुआत की थी और आज हमें भगवान गणेश जी की कृपा से न्याय मिला है। इसलिए हम भगवान गणेश जी का आभार व्यक्त करने आए हैं। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र भट्ट सतपाल भट्ट और प्रबंधक घनश्याम शुक्ला भी मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद आभार पत्र श्री चरणों में समर्पित किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved