img-fluid

घर से कुर्सी लाकर थाने के दरवाजे पर धरने पर बैठे हुमायूं कबीर, जानिए मामला

September 24, 2026

रेजीनगर। पश्चिम बंगाल के रेजीनगर में गुरुवार को आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन और विधायक हुमायूं कबीर अचानक थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। हुमायूं कबीर अपनी गाड़ी में कुर्सी लेकर रेजीनगर थाने पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। उनके धरने के चलते थाने के बाहर राजनीतिक गतिविधि तेज हो गई।

हुमायूं कबीर का आरोप है कि उनकी पार्टी के समर्थकों को चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों को प्रचार की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।

धरने के दौरान हुमायूं कबीर ने पुलिस पर सत्ताधारी दल के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस सत्ताधारी दल की दलाली कर रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


  • विधायक ने रेजीनगर थाने के अधिकारियों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मौजूदा अधिकारियों को हटाकर दूसरे अधिकारियों को नहीं लाया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

    हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि वह शुक्रवार सुबह 8 बजे तक थाने के बाहर ही धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाए रखने की बात कही।

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसको लेकर विधानसभा में सियासी हलचल तेज है। 2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नओदा दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। दो सीटों से जीतने के बाद उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी और नओदा सीट अपने पास रखी।

    इसी वजह से रेजीनगर सीट खाली हुई और वहां 6 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव के लिए वोटिंग है। चुनावी नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे। हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने रेजीनगर से उनके बेटे गोलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved