भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

CM शिवराज से सम्मान पाने वाली DSP को पति ने पीटा

भोपाल। डीएसपी नेहा पच्चीसिया (DSP Neha Pachisia) घरेलू विवाद में हिंसा का शिकार हुई है। महिला अफसर के साथ इंजीनियर पति (engineer husband) ने मारपीट की। नेहा ने मारपीट के खिलाफ हबीबगंज थाने में मामला दर्ज (Case registered in Habibganj police station) कराया है। आरोप है कि पति ने रात में सिर दीवार पर दे मारा, इससे नेहा को चोटें आई है। नेहा इस समय पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ है। वह काफी समय से पति अंशुल जोशी से अलग रह रही थी।

नेहा पच्चीसिया (Neha Pachisia) ने बताया कि बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। पति ने धक्का देकर सिर दीवार पर दे मारा जिससे सिर में चोट आई हैं। इधर, पति ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों से मिलने आया था। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। बता दें कोरोनाकाल (corona period) में अच्छे कार्य के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने नेहा को सम्मानित किया था। गुना में नेहा ने महिलाओं की शिकायत (women’s complaint) सुनने के लिए तीन अलग डेस्क बनाई थीं।


नेहा चार इमली इलाके में रहती है। जबकि अंशुल छोला मंदिर में रहते हैं। दोनों के दो जुड़वा बच्चे हैं। 8 मार्च की रात में चार इमली स्थित (located in tamarind) नेहा के बंगले पर पति अंशुल आया। नेहा ने अंशुल को बंगले के अंदर आने से मना कर दिया, यही से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसी बीच अंशुल ने नेहा का सिर फोड़ दिया। मारपीट में नेहा घायल हो गई। हालांकि, नेहा को मामूली चोटें आई है। नेहा का आरोप है कि पति नशे का आदी है।

Share:

Next Post

दख़ल ज़रूरी है आह्लादिनी का

Wed Mar 9 , 2022
– डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ सृष्टि की उत्पत्ति से, सृजन की वेदिका से, अक्ष के केन्द्र से, धर्म के आचरण से, कर्म की प्रधानता से, कृष के आकर्षण से, सनातन के सत्य से , चेतन के अवचेतन से, जो ऊर्जा का ऊर्ध्वाधर प्रभाव पैदा होता है, वह निःसंदेह सृजन के दायित्वबोध के कारण संसार की […]