img-fluid

पति ने की पत्नी की हत्या, लाश को संदूक में बंद किया, 3 दिन तक सड़ता रहा शव

July 21, 2026

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुनूं जिले (Jhunjhunu district) के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक महिला की हत्या कर उसके शव को घर में रखे संदूक में छिपा दिया गया। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, संदूक खुलवाया तो उसमें महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घर में संदूक के अंदर छिपाए रखा शव
सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अगवाना खुर्द निवासी कृष्ण कुमार जाट के घर में एक संदूक के अंदर महिला का शव रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के दौरान संदूक से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान आरोपी की पत्नी सुलोचना फोगाट के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार महिला के दोनों हाथ बंधे हुए मिले हैं। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। FSL टीम की मदद से भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।


  • शराब के लिए रुपये मांगने पर हुआ विवाद
    प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी कृष्ण कुमार जाट की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। पूछताछ के अनुसार घटना से पहले पति-पत्नी के बीच शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि पत्नी सुलोचना फोगाट द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी दौरान महिला की हत्या कर शव को संदूक में छिपा दिया गया।

    आरोपी पति हिरासत में, हर पहलू से जांच
    पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। शव को सूरजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में भिजवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल साक्ष्यों और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद अगवाना खुर्द गांव में दहशत और शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, आपको बता दें कि कर्नाटक के दावणगेरे जिले में भी एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दो बेटों ने अपनी मां के दफनाए गए शव को बाहर निकाला और मोटरसाइकिल पर ले गए, बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

    Share:

  • प्रदर्शन के बीच बर्गर खाते दिखे CJP प्रवक्ता विजेता दहिया, पार्टी ने पद से हटाया

    Tue Jul 21 , 2026
    नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोमवार को संसद भवन मार्च (Parliament House March) के दौरान प्रवक्ता विजेता दहिया को बर्गर खाना भारी पड़ गया है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. CJP ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को बर्ख़ास्त कर दिया, क्योंकि विरोध प्रदर्शन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved