img-fluid

नाइट ड्यूटी से लौटते वक्त मोमोज ठेले पर पहुंचा पति, वहां पत्नी दिखी  बॉयफ्रेंड संग; फिर देखिए क्‍या हुआ…

August 15, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में पति-पत्नी और एक अन्य युवक से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र (Ashoka Garden police station area) में एक मोमोज ठेले पर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब नाइट ड्यूटी के लिए निकला पति अपनी पत्नी को कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ वहां देख बैठा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


  • मोमोज ठेले पर आमने-सामने आए पति-पत्नी

    जानकारी के मुताबिक, पति नाइट ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी कथित बॉयफ्रेंड के साथ अशोका गार्डन इलाके में एक मोमोज ठेले पर पहुंची। संयोग से पति भी अपने दोस्त के साथ उसी ठेले पर पहुंच गया। वहां पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति नाराज हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    कुछ ही देर में बहस ने उग्र रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। वायरल वीडियो में पति-पत्नी समेत वहां मौजूद कुछ अन्य लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

    राहगीरों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया पूरा घटनाक्रम

    सड़क किनारे हुए विवाद को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा और देखते ही देखते मामला चर्चा में आ गया।

    पुलिस तक पहुंचा वीडियो, शिकायत का इंतजार

    एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा के मुताबिक, घटना का वीडियो पुलिस तक पहुंचा है और मामले में शुरुआती पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने इसे परिवार के बीच हुआ आपसी विवाद बताया है। फिलहाल पति-पत्नी या दूसरे किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

    Share:

  • 'स्पोर्ट्स टैलेंट हंट' से बदलेगी भारतीय खेलों की तस्वीर: PM मोदी ने देश को 'खेल महाशक्ति' बनाने का रखा विजन

    Sat Aug 15 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2036 ओलंपिक (2036 Olympics) की मेजबानी (Hosting) को लेकर भारत (India) की दावेदारी दोहराई. उन्होंने कहा कि भारत को ओलंपिक में अपनी भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ उन खेलों और स्पर्धाओं पर भी ध्यान देना होगा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved