img-fluid

पति को था बेवफाई का शक, ऐक्टर पत्नी पर स्प्रे डालकर चाकू से गोदा

July 13, 2025

बेंगलुरु । बेंगलुरु (Bengaluru) में एक कन्नड़ टीवी ऐक्टर और ऐंकर के पति ने उसे चाकू से गोद डाला। जानकारी के मुताबिक ऐक्टर मंजुला श्रुति (Manjula Shruti) के पति को उनपर विवाहेतर संबंधों का शक था। श्रुति अपने पति के साथ हनुमंतनगर थाने के मुनेश्वरा इलाके में रहती थीं। श्रुति ने अमृतधारा नाम के सीरियल से अपनी पहचान बनाई है।

श्रुति की शादी 20 साल पहले अमरेश से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज की थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। हनुमंतनगर में वे किराए के मकान में रहते थे। बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी की अनबन ही रहती थी। उनमें झगड़ा हुआ करता था। तीन महीने पहले श्रुति अपने भाई के पास रहने चली गई।


एक घर को लेकर भी उन दोनों में विवाद हुआ था। श्रुति ने हनुमंतनगर थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। तीन महीने के बाद बीते गुरुवार श्रुति अपने पति के घर गई रिपोर्ट के मुताबिक घटना 4 जुलाई की है। । दोनों बच्चे जब कॉलेज चले गए तो अमरेश ने कथित तौर पर श्रुति पर हमला किया आरोप है कि अमरेश ने पहले पेपर स्प्रे का प्रयोग किया और इसके बाद चाकू से हमला किया। उसने श्रुति के सीने, जांघ और गर्दन पर वार किए। इसके अलावा अमरेश ने श्रुति का सिर दीवार से टकरा दिया।

विक्टोरिया अस्पताल में श्रुति का इलाज चल रहा है। हनुमंतनगर थाने में आरोपी पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पुलि ने यह भी कन्फर्म किया है कि पहले भी दोनों के बीच घरेलू हिंसा को लेकर विवाद हुआ था और हनुमंतनगर थाने में ही दो केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।.

Share:

  • पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई

    Sun Jul 13 , 2025
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की तरफ से राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए मनोनीत किए गए चारों लोगों को शुभकामनाएं दी। इसमें पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम, केरल भाजपा नेता सी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved