img-fluid

टाइल्स के नीचे दफनाया पति का शव, प्रेमी संग पत्नी फरार; मुंबई में दृश्यम स्टाइल में मर्डर

July 22, 2025

नई दिल्‍ली । मुंबई(Mumbai) में हिंदी फिल्म दृश्यम स्टाइल(hindi movie drishyam style) में मर्डर का खौफनाक मामला(A horrifying case) सामने आया है। यहां मूलतः पालघर जिले की रहने वाली एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद किसी को शक न हो इसलिए उसने पति के शव को घर में लगी टाइल्स को खोदकर दफना दिया। फिर इसके ऊपर से और टाइल्स बिछा दीं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 वर्षीय विजय चव्हाण अपनी पत्नी के साथ मुंबई से 70 किलोमीटर दूर नालासोपारा में रहता था। वह पिछले पंद्रह दिनों से लापता चल रहा था। ऐसे में उसके गृह जिले से उसके भाई उसे ढूंढ़ने के लिए मुंबई पहुंचे। यहां पर उसकी पत्नी भी लापता मिली। घर पर पहुंचने के बाद उन्हें फर्श में लगी टाइल्स में कुछ का रंग अलग लगा। शक बढ़ने पर सभी ने मिलकर नई टाइल्सों को हटाया, जिसके बाद उन्हें थोड़े ही नीचे एक शव दिखाई दिया, जिससे भयंकर दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शक की सुई विजय की 28 वर्षीय पत्नी कोमल की ओर ही घूम रही है। आशंका है कि कोमल अपने पति की हत्या करने के बाद अपने प्रेमी मोनू के साथ भाग गई है। दोनों ही पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे हैं। इसके अलावा दोनों के बीच में प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है।

Share:

  • चंदा कोचर ने कर्ज के बदले ली थी 64 करोड़ की रिश्वत...., अपीलीय ट्रिब्यूनल ने पाया दोषी

    Tue Jul 22 , 2025
    नई दिल्ली। भारत (India) के एक अपीलीय ट्रिब्यूनल (Appellate Tribunal) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ (Former CEO of ICICI Bank) चंदा कोचर (Chanda Kochhar) को भ्रष्टाचार का दोषी पाया है। ट्रिब्यूनल के मुताबिक, चंदा ने विडियोकॉन समूह को ₹300 करोड़ का कर्ज मंजूर करने के बदले में ₹64 करोड़ की रिश्वत ली। यह रकम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved