विदेश

लापता होने के आठ महीने बाद घर के स्टोर रूम में मिली पति की लाश, पुलिस भी रह गई हैरान

नई दिल्ली। अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले आठ महीने से लापता शख्स की लाश उसके घर की आलमारी से मिली। हैरानी की बात ये है कि लापता होने पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली थी। लेकिन उस दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई थी।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 53 साल के रिचर्ड मैज ने पिछले साल अप्रैल में अपनी पत्नी जेनिफर मैज को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि वह काम से जल्दी घर के लिए निकल रहे हैं। इसके बाद से उनसे उनकी पत्नी संपर्क नहीं कर पाईं थीं। जेनिफर जब घर लौटीं तो उन्होंने रिचर्ड की कार देखी, लेकिन वह नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने भी पूरे घर की तलाश की लेकिन रिचर्ड का कहीं पता नहीं चल पाया था।


पुलिस के मुताबिक, रिचर्ड के न मिलने पर सभी ने हिम्मत छोड़ दी थी। दिसंबर में क्रिसमस की सजावट के दौरान उनकी पत्नी जेनिफर घर की सफाई कर रहीं थीं। वह कुछ सामान लेने के लिए एक कोठरी में पहुंची तो वहां उन्होंने रिचर्ड की लाश देखी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो मालूम चला कि रिचर्ड ने आत्महत्या की थी।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम से साफ होता है कि किसी भी तरह की कोई साजिश नहीं हुई है। ये पूरी तरह से आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने ये भी बताया कि आखिर घर की तलाशी के दौरान वह लाश क्यों नहीं ढूंढ पाए थे। पुलिस का कहना है कि उस दौरान उनके घर से दुर्गंध आ रही थी, हालांकि तब ये कहा गया कि ये जमाखोर घर है। इसलिए ऐसी दुर्गंध आ रही है। लेकिन शरीर के सड़ने की दुर्गंध किसी को नहीं आई।

Share:

Next Post

चीन के जुल्म झेल रहे उइगुरों की आवाज उठाने वाली संस्था नोबेल पुरस्कार के लिए नामित, जिनपिंग सरकार भड़की

Thu Mar 9 , 2023
वॉशिंगटन। उइगुर मुस्लिमों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन वर्ल्ड उइगुर कांग्रेस को साल 2023 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जर्मनी स्थित वर्ल्ड उइगुर कांग्रेस शांति, लोकतंत्र और उइगुर मुस्लिमों के कल्याण के लिए काम करती है। कनाडा के सांसदों, नॉर्वे के यंग लिबरल्स […]