img-fluid

हैदराबाद में शर्मनाक मामला, खुलेआम मास्टरबेट करते दिखा युवक, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

April 30, 2026

नई दिल्‍ली । हैदराबाद (Hyderabad) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा (Women’s Safety) पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर एक महिला ने परेशान करने वाला अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोमवार सुबह जब वह जॉगिंग (Jogging) करने के लिए आउटर रिंग रोड़ पहुंची, तो वहां पर एक युवक खुलेआम मास्टरबेट (Masturbate) कर रहा था। महिला के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट की है। वह ऐसा तब कर रहा था, जब वहां पर काफी लोग मौजूद थे।


  • सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए इस वीडियो में महिला ने पूरी घटना को साझा किया। उन्होंने कहा, “bहां पर कई लोग मौजूद हैं इसके बाद भी वह ऐसी हरकत कर रहा था। काश मेरा कैमरा ऑन होता ताकि मैं उसका चेहरा कैमरे में कैद कर पाती।”

    महिला ने इस घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा, “जैस ही मैंने उसके ऊपर चिल्लाया और उसके पास जाने की कोशिश की। वह वहां से भागने लगा। मैंने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से निकल गया।” महिला ने आगे कहा कि इस घटना ने उसके मन में एक डर पैदा कर दिया है। वैसे भी समाज में हो रही घटनाओं को देखते हुए वह केवल सुबह रोशनी होने के बाद ही जॉगिंग करने जाती है लेकिन इस घटना ने इस समय को भी असुरक्षित महसूस करवा दिया है।

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने और महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने भी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कमीश्नर रमेश रेड्डी ने कहा, “हैदराबाद पुलिस की कई टीमें आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि अगर कहीं भी आप ऐसी घटना देखते हैं, तो तुरंत ही डायल 100 पर कॉल करें। क्योंकि समय से शिकायत करने से आरोपी को पकड़ने में मदद मिलती है।” हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

    Share:

  • होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल .... कच्चा तेल 120 डॉलर के पार

    Thu Apr 30 , 2026
    तेहरान। ग्लोबल ऑयल मार्केट (Global Oil Market) में उथल-पुथल जारी है। अमेरिका के ईरान के खिलाफ सख्त रुख और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जारी नौसैनिक नाकाबंदी (Naval blockade) के चलते कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कीमतों में और इजाफा देखने को मिला, जबकि एक दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved