
भोपाल: भोपाल के चार इमली इलाके में रहने वाले एक IPS अधिकारी संजीव कंचन की 16 साल की बेटी के सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. मंगलवार सुबह पूरे परिवार ने साथ में नाश्ता किया, जब बच्ची के पिता दोपहर घर लंच करने आए तब देखा की बेटी का रूम लॉक है. उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा की बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई है.
IPS अधिकारी ने तुरंत ही हबीबगंज थाने को सूचित किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस को केस में सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने लिखा है- मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी, I Am Sorry.
ACP उमेश तिवारी ने कहा की 16 साल की बच्ची ने अपने घर में ही सुसाइड किया है. हमें एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें बच्ची ने अंग्रेजी में लिखा है- पापा-मम्मी मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. मैं खुद से भी ज़्यादा आपसे प्यार करती हूं. मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी. मैं माफी मांगती हूं. मैं एक छोटी सी यात्रा पर जा रही हूं. Im am Sorry.
फिलहाल, पुलिस मोबाइल की भी जांच पड़ताल कर रही है. मृतक छात्रा के पिता संजीव कंचन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एआईजी (AIG) के पद पर तैनात हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved