img-fluid

दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाकिया अंदाज

February 27, 2026

जयपुर. पूर्व उपराष्ट्रपति (former Vice President) जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) राजस्थान (Rajasthan) के सादुलपुर (राजगढ़) दौरे पर रहे. वो यहां पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा और पूर्व विधायक कमला कस्वा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सांसद राहुल कस्वा के परिवारजनों से मुलाकात करते हुए पुरानी यादें साझा कीं.


  • जगदीप धनखड़ ने बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों मुलाकात की. उनके स्वागत के दौरान एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए धनखड़ ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘दाढ़ी वालों को देखते ही मैं डर जाता हूं. मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डराता है.’

    पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मजाकिया अंदाज में ये टिप्पणी की. हालांकि उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इसे अलग-अलग संदर्भों में साझा कर अपने-अपने विचार दे रहे हैं. फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

    इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया
    जगदीप धनखड़ ने इस दौरान स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मैंने स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरती. मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं, तो मैंने कभी ये नहीं कहा कि मैं बीमार हूं. मैंने कहा कि मैं स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं, जो देनी चाहिए. अपने शास्त्रों में लिखा हुआ है.’

    कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया था इस्तीफा
    बता दें कि जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला था. लेकिन 2025 में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ ने तब स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था, जिसपर विपक्ष ने संदेह भी जताया था.

    Share:

  • पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट पर ट्रंप हत्या की साजिश का मुकदमा शुरू, जानिए क्‍या है पूरा मामला

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान (Iran) से संबंध रखने वाले पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट (Asif Merchant) के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट में शुरू हो गया है। आरोप है कि मर्चेंट 2024 में न्यूयॉर्क में ऐसा नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved