नई दिल्ली (New Delhi)। तेलंगाना (Telangana) में एक दलित नेता ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। नेता ने कहा कि अगर ‘अंबेडकर जिंदा होते तो मैं गोड़से बन जाता और गांधी की तरह मार देता गोली मार देता। दलित नेता के बिगड़े बोल (Bad words of Dalit leader) पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है और गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में आरोपी ने अंबेडकर की किताब लेकर यह टिप्पणी की है। आरोपी ने डॉ. अंबेडकर पर हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
ఒక వైపు ఓట్ల కోసం రోజూ అంబేద్కర్ జపం చేస్తున్న @BRSparty ఈ హమారాప్రసాద్ లాంటి మూర్ఖులు ‘బాబాసాహెబ్ బతికుంటే కాల్చి చంపేవాడిని’ అని కోట్లాది మంది మనోభావాలు దెబ్బతీసినా మీరు ఎందుకు వీడిని IPC153A,PD Act కింద జైలులో పెట్టడం లేదు?రాష్ట్రం అగ్నిగుండం అయ్యే దాకా ఆగుతరా? pic.twitter.com/DfRZpEHi7O
— Dr.RS Praveen Kumar (@RSPraveenSwaero) February 9, 2023
तेलंगाना के बहुजन समाज पार्टी के नेता आरएस प्रवीण कुमार ने इस वीडियो को साझा करते हुए आरोपी हमारा प्रसाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने हमारा प्रसाद के खिलाफ धारा आीपीसी की धारा 153ए और 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved