img-fluid

1 दिन के सांसद, विधायकों को पेंशन मिलती है तो फिर कर्मचारियों को क्यों नहीं?

August 17, 2026

भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजधानी भोपाल में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने व्यापमं चौराहा से भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक हाथों में तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली को नेशनल मूवमेंट फोर ओल्ड पेंशन के नेता सुरसुरी प्रसाद पटेल, संगठन के संरक्षक श्याम सुन्दर शर्मा, अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल यादव, सेमी गवर्मेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र कोठारी, संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर, हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बलवंत रघुवंशी, कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे सहित बड़ी संख्या में अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।


  • कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब 1 दिन भी विधायक और सांसद बनने वालो को लाखों रूपये की पेंशन मिल सकती है। तो 40 साल सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं मिल सकती। कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी कर्मचारियों को पेंशन मिलती थी, मुगलों के शासन में भी पेंशन मिलती थी आजादी के बाद भी पुरानी पेंशन मिलती थी तो अब पुरानी पेंशन क्यों बंद की गई। पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है उसे किसी भी हालत में सरकार को चालू करना चाहिए और सरकार से हम पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे।

    Share:

  • 'मुझे सुन नहीं रही हो, किसे मैसेज चल रहा?' भाषण रोककर पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला को टोका

    Mon Aug 17 , 2026
    मेलबर्न। बॉलीवुड के मशहूर और पसंदीदा अभिनेताओं में शामिल पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी अभिनय क्षमता के साथ-साथ अपने निजी जीवन की सादगी के लिए सराहे जाते हैं। अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ उनका रिश्ता हमेशा से उनके फैंस के लिए खास रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved