
भोपाल। भाजपा से कांग्रेस में आए दिग्गज नेता व बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत को इंदौर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस मामले में शेखावत ने पहली बार नरम रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान से ऐसे कोई निर्देश नहीं मिले हैं। पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा।
वर्षों भाजपा में रहे शेखावत की भाजपा में भी अच्छी पैठ है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अगर शेखावत उम्मीदवार बनते हैं तो कई भाजपा कार्यकर्ता उनका विरोध नहीं कर पाएंगे। इससे चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिलेगा। मध्यप्रदेश में पार्टी ने 19 सीटें होल्ड पर रखी हैं, जिनमें इंदौर सीट भी शामिल है। इसके पहले शेखावत ने बदनावर की सेवा करने का हवाला देते हुए चुनाव लडऩे से इनकार किया था। अब उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेता अगर निर्देश देंगे तो मैं इंदौर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने को तैयार हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved