img-fluid

अगर आपके घर में भी है टूटा आईना तो तुरंत हटा दें, देता है अशुभ संकेत

April 30, 2022

नई दिल्‍ली। वास्तु शास्त्र(Vaastu Shaastra) निर्माण का विज्ञान माना जाता हैं। सुसंगत रूप से निर्मित और सजाया हुआ घर एक खुशी, स्वास्थ्य, धन और सौभाग्य (money and luck) लाता है। यह हमेशा से प्रश्न रहा है कि घर में क्या रखा जाए और क्या नहीं। यह एक प्रचलित धारणा है कि यदि आप अपने घर और उसमें मौजूद चीजों को वास्तु युक्तियों के अनुकूल रखते हैं तो आपके जीवन में खुशहाली अवश्य आएगी। आज हम आपको बताएंगे कि यदि आपके घर में कांच या उससे बनी हुई कोई चीज धोखे से टूट गई है तो उसे आपको तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि वह एक अशुभता का संकेत माना जाता है।

भारतीय वास्तु शास्त्र में कांच (glass) सबसे महत्वपूर्ण चीज मानी जाती है। कांच को वास्तु शास्त्र के अनुसार लगाना चाहिए। शीशा हमेशा सच्चाई को प्रतिबिंबित करता है। वह हमेशा उनके सामने की वस्तु या व्यक्ति की वास्तविकता को दिखाता है। दर्पण ईमानदार (mirror upright) होते हैं क्योंकि वह कभी कुछ नहीं छुपाते। इसी कारणवश यह कहा जाता है कि आईना कभी झूठ नहीं बोलता। टूटा हुआ दर्पण वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।


आपने अक्सर सुना होगा कि घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि टूटा हुआ शीशा हटा दो, टूटी हुई मूर्तियां हटा दो। इसके पीछे एक वजह होती है, वास्तु शास्त्र में उस वजह का जिक्र है। वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे टूटे या खराब आईने को घर में न रखने के बारे में। घर में आईना लगाना वैसे तो शुभ होता है, टूटा या खराब आईना अशुभ फल देने वाला होता है। ऐसे आईने को घर में रखने से पॉजिटिव वाइब्रेशन कम होती जाती है और निगेटिव वाइब्रेशन बढ़ हो जाती है क्योंकि टूटे हुए आईने पर पड़ने वाली रोशनी नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है जिसका सीधा असर घर के सदस्यों पर पड़ता है।

आईने को टूटने पर घर के बाहर फेंक देना चाहिए। जब कोई आईना अचानक से टूट जाता है तो इसका मतलब है कि घर पर आई कोई बड़ी मुसीबत इस आईने पर टल गई है इसलिए इसे बाहर फेंक देना चाहिए।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए है हम इसकी जांच की पुष्‍टी नही करते हैं।

Share:

  • अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

    Sat Apr 30 , 2022
    काबुल । अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में शुक्रवार को एक मस्जिद (Masjid) में हुए भीषण विस्फोट (Blast) में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के आखिरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved