
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में 10 मई से पेट्रोल पंप (Petrol Pumps) पर डिजिटल पेमेंट (Digital Payments) स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विदर्भ पेट्रोलियम डीलर असोसिएशन (Dealers Association) ने यह फैसला किया है। नेशनल सायबर क्राईम पोर्टल ने एक पेट्रोल पंप मालिक का खाता ब्लॉक (Account Block) कर दिया है। इसके बाद यह फैसला किया गया है। पेट्रोल पंप मालिक के बैंक खाते में साइबर क्रिमिनल (Cyber Criminals) ने फ्रॉड ट्रांजेक्शन किए थे। इसी वजह से उनका अकाउंट ब्लॉक किया गया है। अकाउंट ब्लॉक होने के बाद मालिक ने ऑनलाइन पेमेंट नहीं स्वीकार करने का फैसला किया है।
आज के समय में पूरे देश में डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से नागरिक तेजी से डिजिटल माध्यम से लेन-देन करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बीच नागपुर में विदर्भ पेट्रोलियम डीलर असोसिएशन के फैसले के चलते नागपुर में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 10 मई से नागपुर के पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट नहीं होगा। आप को अगर अपने वाहन में पेट्रोल डलवाना है तो जेब में कैश लेकर पेट्रोल पंप जाना होगा।
विदर्भ पेट्रोल पंप डीलर असोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया “नेशनल सायबर क्राईम पोर्टल से पेट्रोल पंप मालिक के बैंक खाते में सायबर क्रिमिनल ने फ्रॉड ट्राजेक्शन किए, जिस वजह से उनके अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। कुछ के बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। अकाऊंट मे लिन मार्क लगे हैं। इसलिए हमने यह फैसला किया है कि हम नागपुर के पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट 10 मई से स्वीकार नहीं करेंगे।”
दरअसल यह फैसले के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि, कई बार सायबर क्रिमिनल पेमेंट फ्रॉड के जरिए पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाते हैं और सायबर पोर्टल पर जहां आखिरी ट्रान्जैक्शन हुआ रहता है, उस खाते को ब्लॉक किया जाता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved