img-fluid

बढ़ते वजन की समस्‍या से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मिलेगी राहत

September 23, 2026

नई दिल्ली आज के समय में अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्‍या से परेंशान रहते हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप इस प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं? वजन घटाने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभों की तलाश में पोटेशियम (potassium) एक जरूरी घटक है. पोटेशियम से भरपूर डाइट न केवल वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि यह आपके हार्ट और किडनी (heart and kidney) के स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकती है. पोटेशियम से भरपूर डाइट पर स्विच करके आप मांसपेशियों (Muscles) का निर्माण कर सकते हैं, इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित कर सकते हैं और मेटाबॉलिक गतिविधियों में सहायता कर सकते हैं.

वजन कम करने के लिए 5 पोटेशियम से भरपूर फूड्स (5 Potassium Rich Foods To Lose Weight)
अलसी के बीज
छोटे अखरोट (Walnut) के स्वाद वाले पीले और भूरे बीज दो अलग-अलग रंगों में आते हैं जो पोटेशियम से भरपूर होते हैं. वे ओमेगा -3 फैटी एसिड(Omega-3 Fatty Acid), लिग्नान और म्यूसिलेज से भरे हुए हैं. आप इसे कच्चा खा सकते हैं या इसे स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते हैं, ये वजन घटाने में भी मदद करते हैं.

केला
यह एक सुपरफूड जो पूरी तरह से जीरो वेस्टेज के साथ आता है जिसे किसी भी रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है चाहे वह सांबर / करी / रायता / सब्जी हो या फल के रूप में ही खाया जा सकता है. यह आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है और वजन घटाने में भी मदद करता है.



  • मछली
    सिर्फ प्रोटीन ही नहीं मछली भी पोटेशियम, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरी हुई है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य (Health) के लिए बहुत अच्छा है. मछली कैलोरी में कम होती है और वजन घटाने के लिए भी अच्छी होती है.

    चने
    अगर आप शाकाहारी हैं तो हेल्दी वजन घटाने के लिए यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे सलाद, सब्जी के रूप में खाया जा सकता है या आप स्वादिष्ट ह्यूमस भी बना सकते हैं.

    राजमा
    राजमा पोटैशियम और प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे खाने से आप अपनी डाइट में रोजाना की पोटैशियम जरूरत का 35% पोटैशियम शामिल कर सकते हैं. अगर आप वजन घटाने की यात्रा पर हैं, तो ध्यान रखें कि आप इन पोटेशियम से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में जरूरी मानें.

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • कंधे में हो रही अकड़न को हल्‍के में न लें, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

    Wed Sep 23 , 2026
    नई दिल्ली। फ्रोजन शोल्डर (frozen shoulder) को एडहेसिव कैप्सुलिटिस भी कहा जाता है, इसमें कंधे के ज्वॉइंट्स में अकड़न और दर्द (stiffness and pain) की समस्या का सामना करना पड़ता है. फ्रोजन शोल्डर के संकेत और लक्षण काफी धीरे-धीरे दिखने शुरू होते हैं और समय के साथ ही दर्द काफी ज्यादा बढ़ जाता है. कंधे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved