img-fluid

अगर दिल है मजबूत तो जरूर देखें OTT की ये 7 जबरदस्त हॉरर सीरीज सस्पेंस और डर का मिलेगा डबल डोज

July 05, 2026

नई दिल्ली। अगर आप हॉरर और सस्पेंस(horror and suspense) से भरपूर वेब सीरीज(web series) देखने के शौकीन हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म(OTT platforms) पर कई ऐसी शानदार हिंदी सीरीज मौजूद हैं जो आपको शुरुआत से लेकर आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेंगी। इन कहानियों में रहस्य अलौकिक शक्तियां मनोवैज्ञानिक डर psychological fea)और थ्रिल का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है जो हर सीन के साथ रोमांच बढ़ाता जाता है। इनमें से कई सीरीज को दर्शकों के साथ साथ आलोचकों ने भी खूब सराहा है और IMDb पर अच्छी रेटिंग हासिल हुई है।

इस सूची में सबसे पहला नाम खौफ का है। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह सीरीज एक गर्ल्स हॉस्टल की कहानी दिखाती है जहां एक रहस्यमयी और खौफनाक शक्ति का साया मंडराता रहता है। हॉस्टल की लड़कियां वहां से निकलना चाहती हैं लेकिन परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने नहीं देतीं। दमदार अभिनय और डरावने माहौल की वजह से इसे IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली है।

दूसरे नंबर पर दहन राकन का रहस्य है जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी एक दूरदराज गांव की है जहां एक महिला अधिकारी की पोस्टिंग होती है। गांव में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के पीछे का सच धीरे धीरे सामने आता है और दर्शकों को अंत तक सस्पेंस में रखता है। इसे IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है।

अगर आपको मनोवैज्ञानिक हॉरर पसंद है तो भ्रम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जी5 पर उपलब्ध यह सीरीज एक ऐसी महिला की कहानी है जो हादसे के बाद अजीब घटनाओं का सामना करती है और वास्तविकता तथा भ्रम के बीच फंस जाती है।

डायन भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हॉरर शोज में शामिल है। यह कहानी प्रेम और रहस्य के बीच अलौकिक शक्तियों की एंट्री के बाद खौफनाक मोड़ लेती है। लंबे एपिसोड्स वाली यह सीरीज हॉरर प्रेमियों को पसंद आ सकती है।

प्राइम वीडियो की अधूरा एक बोर्डिंग स्कूल में घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित है। पुराने राज और नए रहस्यों के खुलासे के साथ कहानी लगातार रोमांचक होती जाती है। स्कूल का डरावना माहौल और सस्पेंस इसे खास बनाते हैं।

सूची में शामिल धूता अपनी अनोखी कहानी की वजह से अलग पहचान रखती है। इसमें एक पत्रकार की जिंदगी उस समय बदल जाती है जब अखबार में उसके भविष्य की घटनाएं पहले से प्रकाशित होने लगती हैं। रहस्य और अलौकिक घटनाओं का मेल इसे बेहद दिलचस्प बनाता है। IMDb पर इसे 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है जो इस सूची में सबसे ज्यादा है।

वहीं घूल नेटफ्लिक्स की चर्चित हॉरर सीरीज है। इसकी कहानी एक मिलिट्री डिटेंशन सेंटर और वहां लाए गए रहस्यमयी कैदी के इर्द गिर्द घूमती है। डरावने माहौल और दमदार कहानी के कारण यह सीरीज आज भी हॉरर प्रेमियों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है।

अगर इस वीकेंड आप कुछ अलग और रोमांचक देखना चाहते हैं तो ये सातों हॉरर सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इनमें डर रहस्य और बेहतरीन कहानी का ऐसा मेल है जो हर एपिसोड के साथ रोमांच को नई ऊंचाई पर ले जाता है।

Share:

  • बारिश में भीग गया है मोबाइल? तुरंत अपनाएं ये देसी और असरदार ट्रिक, बच जाएगा फोन..

    Sun Jul 5 , 2026
    नई दिल्ली । मानसून (Monsoon) और बारिश (Rain) का मौसम है ऐसे में हम में से ज्यादातर लोग काम के सिलसिले में बाहर जाते हैं, लेकिन कई बार अचानक आई तेज बारिश से मोबाइल (Mobile) को नहीं बचा पाते. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो इस आर्टिकल में बताई टिप्स को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved