img-fluid

Valentine Week पर पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं घूमने, तो ये 4 जगह हैं बेस्ट, कम खर्च पर घूम आइए

February 02, 2026

नई दिल्ली। अगर आप भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं बाहर ले जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन सस्ती जगह को चुन सकते हैं.
Valentine Week 2026: फरवरी का महीना प्यार में डूबे लोगों के लिए बहुत खास होता है. फरवरी के दूसरे हफ्ते से वैलेंटाइन वीक(Travel guide) की शुरुआत हो जाती है. 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे जैसे प्यार के दिन मनाए जाते हैं (Valentine Week). बड़ी संख्या में लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं. कुछ शादी के लिए भी 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे का दिन ही चुनते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं बाहर ले जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने आपकी मदद की है. आज हम आपको 4 ऐसी सस्ती जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. दरअसल यही वो समय होता है, जब आप एक दूसरे के और करीब आते हैं.

वैलेंटाइन पर पार्टनर को लेकर कहां जाएं-

1. दार्जिलिंग-

वैलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर को बाहर घूमाने के लिए इस जगह को चुन सकते हैं. क्योंकि दार्जिलिंग जाने का सबसे सही समय फरवरी से लेकर अप्रैल तक और सितंबर से लेकर नवंबर तक का होता है. इस समय वहां का मौसम बेहद सुहाना होता है. यहां आकर आप खूबसूरत सूर्योदय के साथ-साथ चाय बागान को भी देख सकते हैं. ये आपके बजट और पार्टनर को खुश करने के लिए बेस्ट जगह है.

2. मनाली-

कपल्स का सबसे पसंदीदा प्लेस है मनाली. मनाली की खूबसूरती दिल में तो उतर ही जाती है. वैलेंटाइन वीक में आप मनाली का प्लान बना सकते हैं. इस समय वहां का मौसम भी अच्छा होता है और आपके बजट में भी है.

3. पुष्कर-

अगर आप ठंडी जगह पर नहीं जाना चाहते हैं, तो राजस्थान का पुष्कर आपके लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकती है. यहां कम बजट में भी आपको एक रॉयल फील मिलेगा. पार्टनर के साथ यहां के घाटों पर बैठकर डूबते सूरज को निहारना और रेगिस्तान की खामोशी में ऊंट की सवारी करना बेहद रोमांचक एहसास है.

  • 4. ओरछा-

    वैलेंटाइन वीक के लिए मध्य प्रदेश का ओरछा एक बेमिसाल ऑप्शन है. बेतवा नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक शहर शांति और रोमांस का अद्भुत मेल पेश करता है. यहां के भव्य महल और मंदिर आपको एक पुराने और खूबसूरत दौर की याद दिलाएंगे. यहां रहने और खाने के खर्चे भी बहुत मामूली होते हैं. आप ओरछा के रामराजा मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं.

    Share:

  • आपके लिए खतरनाक हो सकता है फरवरी का महीना, बदलते मौसम में ऐसे रखें अपना खयाल

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्ली। फरवरी(February) का मौसम(weather changes) काफी तेजी से बदलता है. दिन में गर्मी और शाम होते-होते बारिश या फिर ठंड हवा के कारण अक्सर लोगों की तबीयत खराब हो जाती है. लिहाजा इस मौसम में कुछ जरूरी बातों का खास ख्याल रखें। फरवरी आते ही मौसम(February arrive) काफी तेजी में बदलने लगता है. दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved