img-fluid

वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये फल, बढ़ते वजन से मिलेगी राहत

January 15, 2026


नई दिल्ली। फल खाना स्वास्थ्य (Health) के लिए फायदेमंद हैं। हर किसी को रोजाना फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। कई लोग जानते हैं कि वजन घटाने के लिए फल काफी कारगर हो सकते हैं, लेकिन कौन सा फल खाने से शरीर की चर्बी कम हो सकती है ये शायद कम ही लोग जानते होंगे।

आजकल सबसे ज्यादा सवाल वजन घटाने (Reduce weight) के लिए डाइट को लेकर पूछे जाते हैं, कि वेट लॉस डाइट में क्या शामिल करें। इसके साथ ही ये सवाल भी आम हैं कि वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए? क्योंकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव ने ही पेट की चर्बी के साथ वजन को बढ़ाने में योगदान किया है। ऐसे में वजन घटाने के कारगर तरीकेअपनाने से ही कुछ हो सकता है।

अनानास
अनानास(Pineapple) का रोजाना सेवन कर भी वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। अनानास में विटमिन-सी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी थकान दूर करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य (mental health) को भी बूस्ट कर सकता है। यह शरीर में जमा फैट को घटाने के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।



  • नाशपाती
    नाशपाती (Pear) में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके साथ ही यह पोषक तत्वों (nutrients) का भी भंडार है। नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर रहती है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी बाहर निकल सकती है। नाशपाती में पोटैशियम, कॉपर और जिंक जैसे तत्व होते हैं जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं। यह आपके पेट को भरा-भरा रखती है। रोजाना नाशपाती का सेवन कर शरीर की चर्बी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

    केला का सेवन करें
    केला (banana) फाइबर का भंडार है। इसमें काफी मात्रा में आयरन, पोटैशियम और विटमिन-बी6 (Vitamin B6) जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि केला वजन बढ़ाता है, लेकिन अगर आप मोडरेशन में केले का सेवन करते हैं तो यह शरीर में मांसपेशियों को बढ़ाने का काम करता है न कि चर्बी। केले को दूध के साथ खाया जा सकता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद कर सकता है।

    अनार खाएं
    फलों में अनार को सबसे स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है। अनार खून की कमी को पूरा करने के लिए जाना जाता है। इसका लगातार सेवन करने से शरीर में ऊर्जा भरपूर रहती है। अगर दिन में एक अनार (Pomegranate) रोज खाएंगे तो पेट भरा-भरा महसूस करेंगे साथ ही बॉडी में ऊर्जा भी रहेगी। इससे पाचन भी बेहतर रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

    डाइट में शामिल करें सेब
    फाइबर से भरपूर सेब शरीर को अधिक एक्टिव रखता है। सेब कब्ज को दूर करने के लिए कारगर माना जाता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व विषाक्त पदार्थों (toxins) को शरीर में जमा नहीं होने देते। सेब में मौजूद भरपूर मात्रा में फाइबर पाचन को सही रखता है। इससे बॉडी फैट को घटाने में मदद मिल सकती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • कमर-गर्दन-कंधों में दर्द को भूलकर भी न करें नजर अंदाज, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

    Thu Jan 15 , 2026
    नई दिल्ली। रीढ़ की हड्डी का दर्द वाकई बेहद परेशानी का सबब बन जाता है। इसकी हड्डियों की संरचना जितनी जटिल है उससे ज्यादा इसके शारीरिक महत्व (physical importance) भी होते हैं। रीढ़ की हड्डी के जोड़ स्पाइनल में बेहद सुरक्षित रहते हैं। इन जोड़ों का सीधा संबंध दिमाग से होता है। दुनियाभर में करोड़ों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved