img-fluid

इफको का नैनो यूरिया प्लस तीन साल के लिए अधिसूचित, कीमत 225 रुपये

April 18, 2024

नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) ने नैनो यूरिया प्लस (Nano Urea Plus) को तीन साल के लिए अधिसूचित किया है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) (Indian Farmers Fertilizer Cooperative Limited (IFFCO) का नैनो यूरिया प्लस (Nano Urea Plus) उसके नैनो यूरिया का उन्नत फॉर्मूलेशन है। इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही किसानों को नैनो यूरिया प्लस मिलना शुरू हो जाएगा।


इफको के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. यूएस अवस्थी ने नैनो यूरिया प्लस की अधिसूचना जारी होने की जानकारी देते हुए कहा कि इफको का नैनो यूरिया प्लस (तरल) 16 फीसदी नाइट्रोजन w/w जो कि 20 फीसदी नाइट्रोजन w/v के बराबर है। इसको भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने तीन साल के लिए अधिसूचित किया है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया प्लस की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है। यह 225 रुपये की दर से 500 मिली. की बोतलों में उपलब्ध है।

अवस्थी ने कहा कि नैनो यूरिया प्लस इफको का नैनो यूरिया का उन्नत फॉर्मूलेशन है, जो फसल विकास के महत्वपूर्ण चरणों में नाइट्रोजन की जरूरतों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा मिलेगा। अवस्थी ने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों को फायदा पहुंचाना और स्थाई पर्यावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि यह सूक्ष्म पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। यह एक क्लोरोफिल चार्जर है, जो बदलती जलवायु में खेती में मदद करता है।

Share:

  • भाजपा का अश्वमेघ का घोड़ा लगातार बढ़ रहा आगे, इस बार छिंदवाड़ा भी जीतेंगेः डॉ. यादव

    Thu Apr 18 , 2024
    भोपाल (Bhopal)। लोकतंत्र के इस अश्वमेघ (Ashwacloud of democracy) में भाजपा (BJP) का दिग्विजयी घोड़ा (champion horse) लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा लगातार विजय की ओर कदम बढ़ा रही है और नए-नए सोपान तय कर रही है। मप्र में 2014 में हम 27 सीटें, 2019 में 28 सीटें जीते थे। इस बार निश्चित रूप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved