जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

भाजपा का अश्वमेघ का घोड़ा लगातार बढ़ रहा आगे, इस बार छिंदवाड़ा भी जीतेंगेः डॉ. यादव

भोपाल (Bhopal)। लोकतंत्र के इस अश्वमेघ (Ashwacloud of democracy) में भाजपा (BJP) का दिग्विजयी घोड़ा (champion horse) लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा लगातार विजय की ओर कदम बढ़ा रही है और नए-नए सोपान तय कर रही है। मप्र में 2014 में हम 27 सीटें, 2019 में 28 सीटें जीते थे। इस बार निश्चित रूप से छिंदवाड़ा में भी कमल खिलने वाला है और हम प्रदेश की सभी 29 सीटों (All 29 seats of the state) पर जीत हासिल करेंगे। कमल का फूल विजय का तिलक लगाकर रामनवमी को सार्थक करेगा।


यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बुधवार को जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज रामनवमी है और मैं मध्यप्रदेश की 8.30 करोड़ जनता को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। जबलपुर मध्यप्रदेश में पहले चरण के चुनाव का केंद्र बिंदु रहा है। पहले चरण में प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6.00 बजे तक मतदान होगा। इन सीटों में सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और जबलपुर शामिल हैं। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में इन छह सीटों के एक करोड़ से अधिक मतदाता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनादेश प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी तक के जो चुनाव हुए, उस दौरान रामलला टेंट में ही विराजमान थे। लेकिन इस बार श्री रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और आज रामनवमी पर उनका सूर्य तिलक भी किया गया। रामलला का आज जो जन्मोत्सव मनाया गया, वह सारी दुनिया को सनातन संस्कृति की कीर्ति से आलोकित कर रहा है।

डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हमारी तैयारियों की शुरुआत वॉल पेंटिंग से हुई थी और सभी नेताओं ने इसमें भागीदारी की। कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए संगठन के स्तर पर बूथ कार्यकर्ता और पन्ना प्रभारियों के सम्मेलन हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत जबलपुर तथा बालाघाट से की थी और जबलपुर में उनका अभूतपूर्व रोड शो हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का महाकोशल क्षेत्र में प्रवास हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छिंदवाड़ा में रोड शो भी ऐतिहासिक रहा है। चुनावी अभियान के दौरान मैं स्वयं भी 40 से अधिक सभाओं, 30 से अधिक रोड शो और 25 से अधिक कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल हुआ हूं। विपक्ष हमारे इस अभियान को आक्रामक बता रहा है, लेकिन हमने पूरी विनम्रता के साथ अपनी परंपरा के अनुसार जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि प्रचार के इस दौर में कांग्रेस हमारे सामने कहीं भी नहीं टिकी। कहीं दिखाई नहीं दी। लेकिन हम कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दलों का आह्वान करते हैं इस लोकतंत्र के यज्ञ में हर एक को आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडला से हमारे प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते हैं, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, सीधी से राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, बालाघाट से भारती और जबलपुर से आशीष दुबे हमारे प्रत्याशी हैं। मैं सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के एक करोड़, तेरह लाख, नौ हजार मतदाताओं से भाजपा को आशीर्वाद देने और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह करता हूं।

मोदी सरकार ने किये असंभव लगने वाले काम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन हिंदुओं के लिए और सौभाग्य का दिन है। लगभग 500 वर्ष बाद आज ऐसी रामनवमी आई है, जब भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हैं। आज हमारा पहले चरण का प्रचार अभियान पूरा हो रहा है, जिसके दौरान हमने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाया।

राम का विरोध करने वाले कह रहे ’हम राम के साथ’
उन्होंने कहा कि हमारे नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर के मुद्दे पर जनजागरण के लिए सोमनाथ से रथ यात्रा निकाली थी। उस समय इस यात्रा में व्यवधान पैदा करने वाले कह रहे हैं, हम रामजी के साथ हैं। लेकिन देश भूला नहीं है। जनता यह जानती है कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान कांग्रेस का रवैया कैसा था? उस समय केंद्र में बैठी कांग्रेस ने हमारी चार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया था। आज जब राम मंदिर बन गया है, तो वोटों की फसल काटने के लिए कांग्रेसी कह रहे हैं कि हम राम के साथ हैं।

इस बार समंदर पार पहुंच जाएंगे राहुल गांधी
डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने हमारे धर्म को अपमानित किया। वो हमारे युवाओं और नारी शक्ति का मजाक उड़ाते हैं। पिछले चुनाव में उत्तरप्रदेश से बुरी तरह हारकर राहुल गांधी केरल पहुंच गए थे। इस बार देश में जैसी हवा चल रही है, जैसी खबरें आ रही हैं, उन्हें देखकर लगता है कि इस बार के चुनाव में राहुल गांधी समंदर पार पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन की पोल अब खुलने लगी है। सभी को पता है कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान जब बंगाल में तीन दिन का कार्यक्रम घोषित किया, तो ममता बनर्जी ने उन्हें सभा के लिए जगह तक उपलब्ध नहीं कराई। आगे चलकर बिहार और झारखंड में घमंडिया गठबंधन का रवैया कैसा रहा, सभी को पता है।

डॉ. यादव ने कहा कि देश पर 50 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने सड़कों पर गढ्ढे, अंधेरे और भुखमरी के अलावा कुछ नहीं दिया। जबलपुर रेलवे का प्रमुख केंद्र है, लेकिन कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रेलवे के लिए सिर्फ डेढ़ सौ करोड़ देती थी। आज मध्यप्रदेश में रेलवे के विस्तार के लिए 15000 करोड़ मिल रहे हैं। वंदे भारत और मेट्रो से लेकर तमाम नई सुविधाएं मिल रही हैं। मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को चरितार्थ किया है। इसी के बलबूते पर उन्होंने 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना की है। सरकार भले ही पांच साल के लिए बने, लेकिन उसके निर्णय 50 साल आगे तक के लिए होते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दूरगामी दृष्टि से 80 करोड़ मतदाताओं का ऐसा कवच तैयार किया है, जो भाजपा के आधार को बढ़ा रहा है और आज हर मतदाता बोल रहा है-अबकी बार, 400 पार।

Share:

Next Post

मप्र में 20 हजार से ज्यादा वोटर आईडी और आधार कार्ड फर्जी

Thu Apr 18 , 2024
-बिहार के 10वीं पास युवक ने वेबसाइट डेवलप कर बनाए फर्जी वोटर आईडी-आधार कार्ड भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 20 हजार से ज्यादा वोटर आईडी और आधार कार्ड (More than 20 thousand voter ID and Aadhar card) फर्जी हैं। स्टेट साइबर पुलिस (State Cyber ​​Police) की पड़ताल में यह खुलासा हुआ है। मामले में […]