
गंजबासौदा। शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन स्थानीय उपकूल में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न मामलों मे विचाराधीन कैदियों को एडीजे विनोद कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि अपराध होने व अपराध में बढ़ोतरी की वजह मनुष्य की अज्ञानता और कानून की जानकारी न होना होती है।
न्यायाधीश शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान बताया गया कि अपराध का मूल कारण अशिक्षा, अज्ञानता की वजह से अपराधों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। अपराध की जड़ में काम, क्रोध, मोह लोभ एवं अहंकार ये पाँच तत्व मनुष्य को अपराध करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नि:शुल्क विधिक सहायता एवं संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर व्यवहार न्यायधीश वर्ग एक राहुल निरंकारी ने भी अपने अनुभव और न्यायपालिका के तहत जानकारी दी। अपने उद्बोधन के दौरान कैदियों को सदाचार अपनाने की सलाह देते हुए समाज की मुख्य धारा से जुडऩे की बात कही। उप जेल अधीक्षक आलोक भार्गव ने भी जेल में विचाराधीन केदियों से सम्बंधित शासकीय सुविधाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विधिक सेवा समिति सदस्य अधिवक्ता राजेश सक्सेना ने दैनिक जीवन मे उपयोग में आने वाली विधि समस्त जानकारी दी गई। वही सामाजिक कार्यकर्ता सुनील बाबू पिंगले ने विश्व नेत्रदान दिवस प्रतिवर्ष 10 जून को मनाया जाता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved