img-fluid

Iran-America जंग का असर…. फिर बढ़ने लगी कच्चे तेल की कीमत….

July 20, 2026

नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका (Iran-America War) में जंग और तेज होने की वजह से कच्चे तेल के दाम (Crude oil prices) एक महीने के हाई पर पहुंच गए हैं। अब यह तेजी से 100 डॉलर की ओर बढ़ रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.8% तक बढ़कर 91 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी के केश्म द्वीप और ईरान के दक्षिणी शहरों जैसे शादेगान, सिरिक और हाजीआबाद पर हमले किए।

अमेरिकी हमलों के बाद 20 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड 2.78 डॉलर चढ़कर 90.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्र्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 2.39 डॉलर चढ़कर 84.46 डॉलर प्रति बैरल पर था। इससे पहले वाले युद्ध के दौरान ब्रेंट क्रूड 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जबकि WTI 119 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया था। राहत की बात यह है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।


  • सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
    दिल्ली में आज 20 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Rates ) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये लीटर है। जबकि, सबसे महंगा पेट्रोल आंधप्रदेश के चित्तूर में 118.34 और डीजल 106.06 रुपये लीटर है। भारत में सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल के बीच का अंतर करीब 30 रुपये का है। अगर डीजल की बात करें तो यह अंतर 21.5 रुपये लीटर पड़ रहा है।

    पेट्रोल-डीजल के आज 20 जुलाई के रेट
    यहां पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। दूसरी ओर लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। राम की नगरी अयोध्या में भी दाम में कोई बदलाव नहीं है। यहां पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर।

    भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, इंदौर में पेट्रोल भोपाल से 4 पैसा कम 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है।

    तो क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
    आज का संकट सिर्फ तेल-बाजार की रोजमर्रा की हलचल नहीं है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, खासकर ईरान से जुड़ी घटनाओं और होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग व्यवधानों ने बाजार को बार-बार झकझोरा है। अभी क्रूड ऑयल लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने लगे। अन्य देशों में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं। भारत में भी आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव दिख सकता है।

    Share:

  • गुयाना में बड़ा हादसा.... अटलांटिक तट पर 133 लोगों से भरा सरकारी जहाज समुद्र में पलटा

    Mon Jul 20 , 2026
    जॉर्जटाउन। दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना (South American country Guyana) के अटलांटिक तट पर रविवार को बड़ा समुद्री हादसा (Major maritime accident) हो गया। 133 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा सरकारी जहाज एमवी बरीमा (Government ship MV Barima) समुद्र में पलट गया। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved