भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बूथ को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने समर्पण निधि संग्रह अभियान में भाग लिया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करता है। वह न सिर्फ समय दान करता है, बल्कि अर्थदान के साथ भी पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे है। समर्पण निधि संग्रह अभियान में प्रदेश के हर बूथ के कार्यकर्ता लक्ष्य को पूर्ण करने में लगे हुए है। हर बूथ सबसे मजबूत के नारे को धरातल पर उतारने में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। प्रदेश अध्यक्ष यहां समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत प्रवास पर पहुंचे थे।


शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र विचारधारा आधारित दल है। हम विपरीत समय में भी कभी नहीं डिगे। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं ने इस विचार के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे कई लोगों के समर्पण और त्याग के कारण आज हम वैचारिक तौर पर मजबूत हैं। आज भाजपा देश का सबसे बडा संगठन बना है तो इसके पीछे ऐसे नेताओं का त्याग और कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तारक योजना को सफल बनाया, उसी तरह समर्पण निधि संग्रह अभियान को भी सफल बनाना है।

Share:

Next Post

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा

Tue Feb 15 , 2022
नई दिल्ली । पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) से पहले कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा (Big blow to Congress) है, क्योंकि पूर्व कानून मंत्री (Former Law Minister) अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने पार्टी से अपना इस्तीफा (Resignation) सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) को भेजा है (Sent) । उन्होंने कहा, “इस मामले पर […]