
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के प्रमुख इमरान खान को तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है. अदालत की तरफ से इमरान खान के ऊपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सजा सुनाए जाने के बाद इमरान खान को पुलिस ने अदालत में ही गिरफ्तार कर लिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि 3 साल की सजा मिलने के बाद इमरान खान अगले 5 सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved