img-fluid

वर्ष 2025 में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड शिकायतों में 14 करोड़ से अधिक राशि आवेदकों को वापस कराई गई

December 05, 2025

इंदौर. वर्ष 2025 में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) इंदौर (Indore) पुलिस (Police) की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों ने ऑनलाइन फ्रॉड (online fraud) से पीड़ित आवेदकों को कुल  14,33,57,247/- की राशि सकुशल वापस कराई है। इस वर्ष नवम्बर माह तक क्राइम ब्रांच को लगभग 4500 सायबर फ्रॉड की शिकायतें मिलीं, जिनमें से अनेक की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की गई।

क्राइम ब्रांच इंदौर ने हजारों फर्जी बैंक खातों को फ्रिज किया है, 250 से अधिक हैक किये गए सोशल मीडिया (Facebook, Instagram) अकाउंट को रिकवर कराया है, और 300 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट जिन्हें आवेदकों के नाम और फोटो से बनाया गया था, ब्लॉक भी कराए गए हैं।


  • शिकायतें और रिफंड का मासिक विवरण (जनवरी – नवम्बर 2025):
    माह वार प्राप्त शिकायतो में हुई रिफंड राशि
    जनवरी = 70,32,307
    फरवरी = 81,95,694
    मार्च = 60,10,955
    अप्रैल = 61,54,890
    मई = 1,73,04,552
    जून = 1,86,62,205
    जुलाई =1,78,82,194
    अगस्त = 1,49,71,122
    सितंबर= 1,68,10,000
    अक्टूबर = 1,30,94,421
    नवम्बर = 1,72,38,907

    क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा प्राप्त सायबर फ्रॉड शिकायतों में सबसे अधिक जिन-तिन तरीकों की शिकायतें आई हैं, वे हैं:-

    इन्वेस्टमेंट ऑनलाइन फ्रॉड (जैसे टास्क, ट्रेडिंग, गेमिंग आदि)।

    बैंक अधिकारी बनकर KYC अपडेट, रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी।

    डेंटिंग व मेट्रीमॉनियल साईट्स द्वारा ऑनलाइन ठगी।

    सायबर जागरूकता कार्यक्रमों के तहत लाखों लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताकर जागरूक किया गया है।

    अपील
    आमजन से आग्रह है कि ऑनलाइन से किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के Safe Clicks-AI Agentic solutions (Chatbot) को जागरूकता के लिए जरूर देखे।

    देखने के लिए इसकी वेबसाइट https://safeclicks.in पर जा सकते हैं।
    या मोबाइल नंबर 7049108197 पर संपर्क करे।

    यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होती है,तुरंत क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की सायबर हेल्पलाइन नंबर 704912-4445 या 1930/NCRP पोर्टल या www.Cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

    Share:

  • इस इलेक्ट्रिक SUV को Mahindra ने किया ₹3.80 लाख सस्ता

    Fri Dec 5 , 2025
    डेस्क: महिंद्रा ने दिसंबर महीने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर जोरदार ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी खासतौर पर अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e पर भारी बचत दे रही है. इस महीने खरीदारों को अलग-अलग वेरिएंट्स पर कुल ₹3.80 लाख तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसमें कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved