
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में देर रात हिट एन रन (hit n run) का मामला प्रकाश में आया। यहां एक नाबालिग (minor) ने अपनी कार (car) से नौकरी से घर लौट रहे राकेश चौधरी (Rakesh Choudhary) नामक युवक को उड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गौतम नगर इलाके की है। न्यू सुभाष नगर में रहने वाला युवक कार चला रहा था। कार में उसके दोस्त भी सवार थे, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
डॉक्टर पर हमले का प्रयास किया तो बेटे ने गोली चलाई
कार से टक्कर लगने के बाद घायल युवक राकेश को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और डॉक्टर सव्यसांची पर हमले का प्रयास किया तो उनके बेटे ने भीड़ पर फायरिंग कर दी। फिलहाल डॉक्टर का बेटा फरार बताया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved