img-fluid

भोपाल में खरगे ने PM मोदी को बताया हिटलर जैसा, कहा- ट्रंप के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं प्रधानमंत्री

February 24, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें हिटलर जैसा तानाशाही रवैया अपनाने वाला प्रधानमंत्री बताया। खरगे ने कहा कि वे 54 वर्षों से विधायक, सांसद रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।

मोदीजी कांग्रेस राज में पैदा हुए, अपना नाम बदल लें
खरगे ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का काम सिर्फ नाम बदलना रह है। योजनाओं, सड़कों और संस्थानों के नाम बदले जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदीजी खुद कांग्रेस शासनकाल में पैदा हुए, तो उन्हें अपना नाम भी बदल लेना चाहिए।


  • व्यापार समझौते से किसानों को नुकसान का आरोप
    कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस एग्रीमेंट से किसानों को अपनी उपज का उचित दाम नहीं मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भारत को व्यापार में लाभ होता था, लेकिन अब सरकार की नीतियों से किसानों के हितों से समझौता किया जा रहा है। खरगे ने कहा कि छोटे-छोटे देश भी अपने किसानों के लिए मजबूती से खड़े हैं, लेकिन मोदी सरकार अमेरिका के सामने मजबूती से बात नहीं रख पा रही है।

    मोदी ट्रंप के सामने यस सर कहने में लगे हैं
    अपने भाषण में खड़गे ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर उनकी बात मान लेते हैं। तेल खरीद और व्यापार नीतियों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर झुकने का आरोप लगाया।

    ऑपरेशन सिंदूर पर भी उठाए सवाल
    खरगे ने कथित ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए दावा किया कि ट्रंप ने खुद कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच कार्रवाई रुकवाई। खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर फैसला लिया और इसे बड़ी गलती बताया। खरगे ने कहा कि मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस से बचते हैं और सीधे सवालों का जवाब नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री केवल ‘मन की बात’ करते हैं, लेकिन जनता और मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखते हैं।

    कार्यकर्ताओं को दिया संघर्ष का संदेश
    कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से डरने की बजाय संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखनी होगी। खरगे ने यह भी कहा कि अमेरिका में केवल लगभग 3 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं, जबकि भारत में बड़ी आबादी कृषि पर आधारित है। ऐसे में किसानों के हितों से समझौता देश के लिए घातक साबित हो सकता है। भोपाल की इस किसान महाचौपाल से कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि वह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर देशभर में राजनीतिक अभियान तेज करेगी। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में और गरमाने के आसार हैं।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवादों में झारखंड और उड़ीसा के न्यायाधीशों की मदद लें - सुप्रीम कोर्ट

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवाद में (In SIR disputes in West Bengal) झारखंड और उड़ीसा के न्यायाधीशों की मदद लें (Seek assistance of Jharkhand and Orissa Judges) । राज्य में तार्किक विसंगति और अनमैप्ड श्रेणी के मामलों में लाखों आवेदनों का निपटारा करने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved