img-fluid

दमोह में इस अधिकारी की फैमिली सालों से मना रही गाय का जन्मदिन

May 04, 2022

दमोह। cow’s birthday-वैसे तो आज के समय इंसान अपना जन्‍मदिन मनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां शुरू कर देता है कि जिससे जन्‍मदिन धूमधान से मनाया जा सके, लेकिन आज के समय में इंसानों के साथ-साथ जानवरों का भी जन्‍मदिन मनाया जा रहा है। ऐसा ही नजारा मध्‍यप्रदेश के दमोह में देखने को मिला जहां एक पशुप्रेमी परिवार (animal loving family) सालों से गाय का जन्‍मदिन मानाता आ रहा है।
बतादें कि गौरी का जन्म 2017 में हुआ था। गौरी दमोह के हिंडोरिया नगर (Gauri Damoh’s Hindoria Nagar) में है। यहां पर देंवेंद्र प्रताप सिंह की ससुराल है। ये परिवार जानवरों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। वहीं गाय को तो लोग मां का दर्जा देते हैं। मध्य प्रदेश के दमोह जिला स्थित हिंडोरिया में एक पुलिस अधिकारी का परिवार भी अपनी गाय को फैमिली मेंबर की तरह मानता है। इस परिवार ने बाकायदा केक काटकर गाय का जन्मदिन मनाया। गौरी नाम की इस गाय का जन्मदिन पिछले छह साल से लगातार मनाया जा रहा है।

यह परिवार है जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत का। वह बताते हैं कि गौरी का जन्म 2017 में हुआ था। तब से हर साल हम लोग उसका जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय गौरी दमोह के हिंडोरिया नगर में है। यहां पर देंवेंद्र प्रताप सिंह की ससुराल है। उन्होंने बताया कि गौरी के जन्मदिन में उनके बेटे चिराग और पत्नी के अलावा अन्य लोग भी शामिल होते हैं। एसपी देवेंद्र के मुताबिक गौरी को जन्म देने वाली श्यामा गाय भी मेरे परिवार का अहम हिस्सा है।



गौरी के जन्मदिन पर परिवार ने केक काटा और उसका पूजन किया। इस दौरान बाकायदा हैप्पी बर्थडे गौरी भी गाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों भी ताली बजाकर हैप्पी बर्थडे गौरी गाने में सुर से सुर मिलाया। देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है।

Share:

  • उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए गए रॉकेट को हेलीकॉप्टर से पकड़ने की कोशिश

    Wed May 4 , 2022
    वेलिंगटन। ‘रॉकेट लैब’ ने मंगलवार को अपने छोटे इलेक्ट्रॉन रॉकेटों को पुन: इस्तेमाल योग्य बनाने की कोशिश की। इसके तहत उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए गए एक रॉकेट को हेलीकॉप्टर की मदद से पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उसे पकड़ते ही हेलीकॉप्टर के चालक दल के सदस्यों को सुरक्षा कारणों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved