भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

होटल स्पाइस लैंड में वेटर ने किया वेटर से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी हुआ फरार

  • डाक्टर मालिक ने पीडि़त को बदनामी का हवाला देकर करा दिया था चुप

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के होशंगाबाद रोड पर स्थित होटल स्पाइस लैंड की सर्वेंट रूम में वेटर ने वेटर को धमकाते हुए उससे अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना गत 31 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे की है। घटना के बाद आरोपी वेटर द्वारा वेटर को जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई थी। हालांकि उसने वारदात के संबंध में हमीदिया अस्पताल से रिटायर्ड डाक्टर और होटल के मालिक को जानकारी दे दी थी। उन्होंने होटल की बदनामी का हवाला देते हुए पीडि़त को चुप करा दिया था। बाद में आत्मगिलानी होने पर रविवार रात पीडि़त वेटर मिसरोद थाने पहुंचा, वहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वेटर पर अप्राकृतिक कृत्य और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार 35 साल का वेटर होशंगाबाद स्थित स्पाइस लैंड होटल एंड रेस्टोरेंट के सर्वेंट रूम में रहता है। पीडि़त ने बताया कि होटल में उसके साथ अजय मिहाना नाम का वेटर भी नौकरी करता है। आरोपी अजय उससे दस साल छोटा है और होटल में उसका दबदबा है। वह होटल के अन्य कर्मचारियों को धमकाकर रखता है। पीडि़त का कहना है कि गत 31 जनवरी की रात करीब दस बजे वह सर्वेंट रूम में था, तभी आरोपी अजय रूम में पहुंच गया और उसे डराने धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने उससे अप्राकृतिक कृत्य भी किया। घटना की शिकायत पीडि़त वेटर ने मालिक से की। मालिक ने उसे होटल की बदनामी का हवाला देकर चुप रहने का कह दिया। इधर होटल में आरोपी द्वारा पीडि़त वेटर की बदनामी लगातार की जा रही थी। आत्मगिलानी होने पर पांच दिन बाद 6 फ रवरी की रात पीडि़त वेटर ने पुलिस को शिकायत की। वहीं प्रकरण होते ही आरोपी फरार हो गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि होटल मालिक के भी बयानों को दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

रिटायर्ड डाक्टर का बेटा करता है होटल का संचालन
यह रेस्टोरेंट हमीदिया अस्पताल से रिटायर्ड हुए डॉक्टर पीके राय का बताया जा रहा है। होटल का मैनेजमेंट उनके बेटे समीर राय देखते हैं। पुलिस का कहना है कि समीर से आरोपी के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। उसी ने बताया कि आरोपी फिलहाल होटल में नहीं है। हालांकि थाने की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share:

Next Post

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले पर एफआईआर

Mon Feb 7 , 2022
भोपाल। भोपाल की सासंद साधवी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके मोबाइल पर दो नंबरों से आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले लोगों पर टीटी नगर पुलिस ने देर रात में एफ आईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस सायबर सेल की मद्द से दोनों मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने में लग गई है। पुलिस का कहना है […]