
बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) के चिक्कबल्लापुर जिले के गौरिबिदनूर तालुका के अलीपुर गांव में रमजान (Ramadan) के दौरान विरोध प्रदर्शन का एक अलग मामला सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार शिया समुदाय (Shia community) के कुछ लोगों ने हालिया ईरान से जुड़े घटनाक्रम के विरोध में अमेरिका (US) और इजरायल (Israel) के झंडों के खिलाफ प्रदर्शन किया.
ईद की नमाज के दौरान, अमेरिका और इजरायल के विरोध में कई लोगों ने काले पट्टे पहनकर विरोध किया. इस दौरान सामूहिक नमाज़ भी अदा की गई.
इसके बाद गांव में जुलूस निकाला गया, जिसमें कुछ लोगों ने जमीन पर अमेरिका और इजरायल के झंडों की तस्वीर लगाकर विरोध जताया और झंडे पर चप्पल और जूते मारकर विरोध जताया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्थानीय निवासियों द्वारा निकाले गए जुलूस में कुछ प्रदर्शनकारी कथित तौर पर ऐसी चप्पलें पहने नजर आए, जिन पर अमेरिका और इजरायल के झंडे बने थे.
यह विरोध हाल ही में ईरान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के विरोध में किया गया था. यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में युद्ध चरम पर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक पारा चढ़ा हुआ है.
आपको बता दें कि ईद पर कर्नाटक ही नहीं बल्कि भोपाल, प्रयागराज और दिल्ली में भी कुछ जगहों पर लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की. इसके अलावा देश के कुछ अन्य हिस्सों में अमेरिका इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved